फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations are in full swing, waiting for CM's official programme

Moradabad News: तैयारियां तेज, सीएम के आधिकारिक कार्यक्रम का इंतजार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Mar 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing, waiting for CM's official programme
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शहर में सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अब बस उनके आधिकारिक कार्यक्रम के आने का इंतजार है। वहीं प्रदेश सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भव्य आयोजन भी होगा। पंचायत भवन में लगने वाली प्रदर्शनी के लिए सजावट होने लगी है।
इसमें विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे। वहीं माना जा रहा है कि सीएम की सभा बुद्धि विहार स्थित मैदान में होगी। इसके लिए डीएम, एसएसपी ने मैदान का मुआयना भी कर लिया है। उम्मीद है कि 25 मार्च तक सीएम का आधिकारिक कार्यक्रम आ जाएगा। इससे पहले 25 मार्च को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार यहां समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर वह अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के साथ वार्ता करेंगे। रविवार को भी दिन भर अधिकारी वीआईपी मूवमेंट की तैयारियों में जुटे रहे। दूसरी ओर संसदीय अध्ययन समिति की बैठक में जिले के आला अधिकारी लगे रहे। सीएम का बरेली में भी 27 मार्च को दौरा प्रस्तावित है। चर्चा है कि बरेली के बाद वह मुरादाबाद आएंगे। यहां बुद्धि विहार स्थित मैदान से मुरादाबाद के संबंध में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। जिले की जनता को राजकीय मेडिकल कॉलेज की उम्मीद है। वहीं एलिवेटेड रोड भी उनकी घोषणा में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed