{"_id":"66f35b1651cb966f600a8f98","slug":"preparation-for-action-against-kundarki-np-president-report-sought-from-ssp-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-487399-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी नपं अध्यक्ष पर कार्रवाई की तैयारी, एसएसपी से मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी नपं अध्यक्ष पर कार्रवाई की तैयारी, एसएसपी से मांगी रिपोर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। कुंदरकी में रावण दहन और दशहरा मेला स्थल को लेकर चल रहे विवाद के बीच प्रशासन नगर पंचायत अध्यक्ष जीनत मेहंदी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। बोर्ड से खेल मैदान पर दशहरा मेला आयोजित नहीं कराने के प्रस्ताव के बाद धार्मिक आस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना से इन्कार नहीं करने का हवाला देकर डीएम ने पत्र लिखकर एसएसपी से गोपनीय रिपोर्ट मांगी है। फिलहाल इस साल रावण दहन और दशहरा मेला कहां लगेगा, इसे लेकर प्रशासन असमंजस में है।
कुंदरकी में परंपरागत स्थल पर रावण दहन और दशहरा मेला के आयोजन मामला तीन साल से न्यायालय में विचाराधीन है। प्रशासन ने वर्ष 2022 में नगर पंचायत के खेल मैदान में रावण दहन और दशहरे मेले का आयोजन कराने की व्यवस्था की थी। लेकिन 2023 में रामलीला कमेटी ने खेल मैदान में रावण दहन नहीं किया था। वहीं कुंदरकी नगर पंचायत बोर्ड ने खेल मैदान पर मेला आयोजन नहीं कराने का प्रस्ताव पारित कर दिया था।
इस बार दशहरा मेला और रावण दहन के आयोजन को लेकर प्रशासन ने अभी से ही मंथन शुरू कर दिया हैं। प्रशासन का कहना है कि खेल मैदान पर आयोजन नहीं कराने के पारित प्रस्ताव का लोकहित व विधिपूर्ण नियोजन के विपरीत है। डीएम अनुज सिंह ने बताया कि कुंदरकी के लोगों की सामाजिक एवं धार्मिक आस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ने की संभावना से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में एसएसपी से रिपोर्ट मांगी गई है।