{"_id":"578c7a604f1c1b9332c4bf2d","slug":"pregnant-women-and-malnourished-children-get-free-from-ghee-milk-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को आज से फ्री घी - दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को आज से फ्री घी - दूध
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 18 Jul 2016 12:13 PM IST
विज्ञापन
योजना
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्भवती महिलाओं और कुपोषित बच्चों को आज से आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुफ्त में घी और दूध मिलेगा। इसके लिए मंडल के 1056 आंगनबाड़ी केंद्रों पर 16200 किलो दूध पाउडर और 26390 किलो घी की डिलीवरी अगले चार दिन में हो जाएगी। पराग फैक्ट्री को 18 जुलाई से 22 जुलाई तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध और घी पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
दलपतपुर स्थित पराग डेयरी के जीएम एसआर राणा ने बताया कि प्रशासन से उन्हें मंडल के 1056 आंगनबाड़ी केंद्रों पर दूध और घी की सप्लाई देने का आदेश मिला है। इसके लिए पराग के मेरठ प्लांट से 16200 किलो दूध पाउडर मंगाया गया है। इसे आधा - आधा किलो के पैकेट में पैक किया गया है। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों को 26390 किलो देशी घी की डिलीवरी की जानी है। घी पराग के दलपतपुर प्लांट पर उपलब्ध है।
इसके भी आधा - आधा किलो के पैक बनाए गए हैं। जीएम ने बताया कि सोमवार से दूध और घी का वितरण शुरू हो जाएगा। इसकी शुरुआत मंडलायुक्त द्वारा गोद लिए गए गांव लक्ष्मीपुर कट्टई से होगी। पराग डेयरी के जीएम का कहना है कि 22 जुलाई तक मंडल के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर घी और दूध पाउडर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुपोषण को खत्म करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। हौसला पोषण योजना के तहत अधिकारियों ने वह गांव गोद लिए हैं, जहां कुपोषित बच्चों की संख्या अधिक है। कुपोषण को दूर करने के लिए गर्भवती महिलाओं को भी दूध और घी मुफ्त में उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ताकि गरीब तबके की महिलाएं भी पौष्टिक आहार से वंचित न रहें।