फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pre monsoon rain expected from 12th

Moradabad News: 12 से प्री मानसून बारिश के आसार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Pre monsoon rain expected from 12th
मुरादाबाद। दक्षिण पश्चिमी हवाओं की वजह से मौसम स्थिर है। रविवार को भी अधिकतम तापमान सामान्य से 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि इस बार 12 जून से प्री मानसून की बौछार शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही मौसम साफ था। समय के साथ धूप की तपिश बढ़ती गई। दोपहर में कालोनियाें में सन्नाटा पसर गया और सड़कों पर भी आवाजाही कम रही। मौसम विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सुबह के समय वातावरण में नमी 74 फीसदी थी जो शाम को 54 फीसदी दर्ज की गई। पश्चिम से पूरब दिशा में हवा दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि इन दिनों दक्षिण पश्चिमी हवा चल रही है, अरब सागर से नमी आ रही है। इसकी वजह से तापमान स्थिर है। 11 जून की शाम या 12 जून से मौसम बदलेगा। प्री मानसून बारिश होगी। इस बार प्री मानसून और मानसून सही समय पर आने का अनुमान है। 17 से 20 जून के आसपास मानसून पहुंचेगा। मई माह में थोड़ी- थोड़ी बारिश होती रही है। इसलिए गर्मी बहुत ज्यादा नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed