फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pranjal turned the game around in the last minute, Sonakpur Stadium became the champion

Moradabad News: आखिरी मिनट में प्रांजल ने पलटा खेल, सोनकपुर स्टेडियम बना चैंपियन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pranjal turned the game around in the last minute, Sonakpur Stadium became the champion
मुरादाबाद। सोनकपुर स्टेडियम में बुधवार को गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल और सोनकपुर स्टेडियम के बीच खेले गए फुटबाल के फाइनल मुकाबले में दर्शकों ने रोमांच की हर परत को महसूस किया। पहला हाफ बिना किसी गोल के बराबरी पर रहा लेकिन जैसे-जैसे घड़ी आखिरी मिनटों की तरफ बढ़ी। मैदान पर खेल का रोमांच भी बढ़ता गया। इसी बीच सोनकपुर स्टेडियम के प्रांजल ने एक तेज मूव के साथ ऐसा गोल दागा कि पल भर में स्टेडियम जीत की हूटिंग से गूंज उठा। यह एकमात्र गोल निर्णायक साबित हुआ और सोनकपुर स्टेडियम फुटबाल की प्रतियोगिता में 1-0 से विजेता बन गया।इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मैच में सोकनपुर स्टेडियम ने शिरडी साईं पब्लिक स्कूल को 1-0 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में एकमात्र पेनाल्टी किक रोहित चौहान ने गोल में तब्दील कर टीम को खिताबी मुकाबले में एंट्री दिलाई थी। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मैच में गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के गौरांश ने शानदार गोल कर टीम को फाइनल तक पहुंचाया था।
विज्ञापन

सोनकपुर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में सोनकपुर स्टेडियम की टीम चैंपियन बनी। वहीं बैडमिंटन की स्पर्धा में हर्ष गुप्ता, कुंवर उज्जवल, कुलजीत सिंह, शिवम शर्मा, यश चौहान, चैतन्य पाल, पीयूष आहूजा, शानवी शर्मा, मान्या मिश्रा, अवंतिका काव्या, अक्षिता गुप्ता, श्रेया सिंह, अदिति सिंह और मानसी कश्यप ने अपने-अपने आयुवर्ग में जीत हासिल कर मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर अरविंद कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में किया। उनके साथ गोल्डन गेट ग्लोब स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सचिन घावरी भी मौजूद रहे। समापन समारोह में सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार सिंह, डॉ. अजय पाठक, मोरिस, मोनिस, राहुल, कृष्णा, अनस, विशाल, नावेद, अभिषेक, सचिन विश्नोई, आसिफ सिद्दीकी, गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



00
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेता
वर्ग - विजेता - उपविजेता
अंडर-13 बालक एकल - हर्ष गुप्ता - कुंवर उज्ज्वल
अंडर-13 बालिका एकल - शानवी शर्मा - मान्या मिश्रा
अंडर-18 बालक एकल - कुलजीत सिंह - शिवम शर्मा
अंडर-18 बालिका एकल - अवंतिका काव्या - अक्षिता गुप्ता
अंडर-18 बालक डबल्स - शिवम शर्मा/यश चौहान - चैतन्य पाल/पीयूष आहूजा
अंडर-18 बालिका डबल्स - श्रेया सिंह/अवंतिका काव्या - अदिति सिंह/मानसी कश्यप


फुटबाल
विजेता - उपविजेता
सोनकपुर स्टेडियम - गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed