फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pramod Krishnam: Rahul Gandhi is leader grown in pot, Amit Shah is banyan tree in politics

प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान: राहुल किसी का सम्मान नहीं करते... वह गमले में उगे नेता, अमित शाह राजनीति के बरगद

Sun, 10 Nov 2024 02:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 02:17 PM IST
सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को गमले में उगा नेता और अमित शाह को बरगद कहकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के पतन के लिए राहुल को जिम्मेदार ठहराया। भाजपा में शामिल होने पर कहा कि पार्टी से ज्यादा महत्वपूर्ण जनता की सेवा करना है।

विज्ञापन
Pramod Krishnam: Rahul Gandhi is leader grown in pot, Amit Shah is banyan tree in politics
मीड़िया से बात करते प्रमोद कृष्णम (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल के ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने राहुल गांधी को गमले में उगा नेता करार दिया। इसके साथ ही उनकी तुलना भारतीय जनता पार्टी के नेता अमित शाह से की, जिन्हें उन्होंने बरगद की तरह बताया।

विज्ञापन


कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी में नेताओं जैसा प्रभाव और परिपक्वता नहीं है जबकि शाह का राजनीतिक कद बरगद के समान बड़ा और स्थिर है। उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि वह किसी का सम्मान नहीं करते और कांग्रेस का पतन उन्हीं के कारण हुआ है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के आने से अपशगुन हो जाता 

कृष्णम ने कल्कि महोत्सव के कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं के शामिल होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस नेताओं के आने से अपशगुन हो सकता था। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के नेताओं की गैरमौजूदगी से हाईकोर्ट ने कल्कि धाम के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है और यह उनके लिए राहत की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 सालों में कांग्रेस को कर दिया बर्बाद

राहुल गांधी पर हमला जारी रखते हुए प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल ने पिछले 15 सालों में कांग्रेस का अस्तित्व खत्म कर दिया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि आजादी के बाद जितना नुकसान बड़े कांग्रेसी नेता नहीं कर पाए, उतना राहुल गांधी ने कर दिया है। आचार्य ने यह भी कहा कि अब देखना होगा कि वह विपक्ष को कितनी जल्दी बर्बाद करते हैं और इसके लिए उन्हें विपक्ष का नेता बनने पर बधाई दी।

मोदी को दिया भारत के सम्मान का श्रेय

प्रमोद कृष्णम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का जो सम्मान बढ़ा है, वह पहले कभी देखने को नहीं मिला और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। आचार्य ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत रक्षा और संसाधनों के क्षेत्र में मजबूत हुआ है और देश लगातार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है।

अयोध्या कभी नहीं हारती’

अयोध्या लोकसभा सीट हारने के सवाल पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि किसी प्रत्याशी की हार को अयोध्या की हार नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि अयोध्या कभी नहीं हारी है और न ही कोई उसे हरा सकता है। प्रत्याशियों का जीतना-हारना राजनीति का हिस्सा है, परन्तु इसे अयोध्या से जोड़ना सही नहीं है।

भाजपा में शामिल होने पर बोले- बड़ी बात पार्टी नहीं, सेवा है

भाजपा में शामिल होने के सवाल पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि पार्टी में शामिल होना बड़ी बात नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में जो नुकसान हुआ है, उसकी समीक्षा पार्टी के उच्च स्तरीय नेता कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed