{"_id":"667b6ebff497a9ebb10a03df","slug":"pradhans-son-attacked-by-calling-from-home-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-427074-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: घर से बुलाकर प्रधान के बेटे पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: घर से बुलाकर प्रधान के बेटे पर किया हमला
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
मंगलवार को गांव पंडिया की प्रधान नाजमा बेगम के बेटे मोहम्मद दानिश को कुछ लोगों ने फोन कर घर से बाहर बुलाया और उस पर हमला कर दिया। दानिश को घायल हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। प्रधान ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कुंदरकी क्षेत्र की पंडिया गांव की प्रधान नाजमा बेगम ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दोपहर के समय उसके बेटे के मोबाइल पर एक व्यक्ति ने फोन किया और मुहर लगवाने के बहाने उसे घर के बाहर बुलाया। आरोप है कि जब दानिश गांव में ही एक निजी स्कूल के पास पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद दो युवकों ने दानिश पर हमला कर दिया। हमले में दानिश के सिर और कंधे में खुली चोट आई है। आरोप है कि आरोपियों ने दानिश के सिर पर असलहे की बट और कंधे पर किसी धारदार हथियार से हमला किया।
उधर, पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है। प्रधान नाजमा का आरोप है कि आरोपी उसके बेटे से रंजिश रखते है। पुलिस ने घायल दानिश को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर आरके शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ की जाएगी। उधर, अखिल भारतीय प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रधान दिलशाद हुसैन, धीरेंद्र सिंह, सनी लाठर ने सीएचसी पर दानिश के बेटे का हालचाल जाना और हमले की निंदा की। प्रधान संगठन के सदस्यों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।