फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prabhat Pheri was taken out on Hanuman Janmotsav

Moradabad News: हनुमान जन्मोत्सव पर प्रभातफेरी निकाली गई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prabhat Pheri was taken out on Hanuman Janmotsav
मंडी धनौरा। श्री बालाजी भक्त मंडल के तत्वावधान में चार दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ हो गया। रविवार की सुबह बालाजी मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभात फेरी का अनेक स्थानों पर स्वागत किया गया। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह संकट मोचन हनुमान जी महाराज की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


बालाजी मंदिर से आरती के पश्चात प्रभात फेरी शुरू हुई। नगर के कंचन बाजार, हरदेव बाजार, अग्रसेन बाजार, गौरव अग्रवाल तिराहा, तिकोना स्कूल होती हुई प्रभातफेरी बालाजी मंदिर पर ही संपन्न हुई। रास्ते में श्रद्धालु हनुमान जी महाराज का भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। बालाजी के सेवक शिवकुमार वर्मा ने कहा कि कलियुग में हनुमान जी महाराज ही अपने भक्तों के कष्ट करते हैं। इस अवसर पर सिम्मी अग्रवाल, अनीता वर्मा, रेनू अग्रवाल, नीति अगरवाल, शालिनी अरोड़ा, नवीन वर्मा, अरविंद अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, अरुण कुमार, विनोद अरोड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed