फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Powerful explosion follows cylinder fire; windows and walls of several houses damaged.

Moradabad News: सिलिंडर में आग लगने के बाद तेज धमाका, कई मकानों के शीशे व दीवारें क्षतिग्रस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Powerful explosion follows cylinder fire; windows and walls of several houses damaged.
पाकबड़ा। थाना क्षेत्र के छतरी वाला कुआं मोहल्ले में शुक्रवार को गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद तेज धमाका हो गया। इससे अफरा-तफरी मच गई। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। गनीमत रही कि परिवार के युवक ने सूझबूझ दिखाते हुए जलते हुए सिलिंडर को समय रहते घर से बाहर गली में फेंक दिया। जिससे घर के अंदर बड़ा विस्फोट होने से बच गया। हालांकि गली में रखे सिलिंडर में कुछ ही देर बाद जोरदार धमाका हो गया। जिससे आस-पास के कई मकानों के शीशे, दरवाजे क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

छतरी वाला कुआं निवासी पप्पू के घर में नया गैस सिलिंडर लगाया जा रहा था। सिलिंडर जोड़ते समय अचानक उसमें आग लग गई। देखते-ही-देखते आग की लपटें उठने लगीं। जिससे परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। घर के अंदर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो आस-पास के लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। इसी बीच पप्पू के बेटे आकाश ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए जलते हुए सिलिंडर को तुरंत उठाकर घर के बाहर गली में रख दिया। इसके बाद आकाश वहां से भाग गया। इसी बीच सिलिंडर में धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। पड़ोसी विशाल और राजेश सिंह के मकान के शीशे टूट गए। वहीं राजकुमार के घर का मुख्य दरवाजा और बाउंड्री भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हुए नुकसान को लेकर पप्पू, राजेश और विशाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिससे मौके पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते-ही-देखते बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पाकबड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed