फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Power outage eyes wide open: This is the current situation in Moradabad; WhatsApp chatbot number

बिजली गुल- खुल गई आंख: इन दिनों मुरादाबाद में यही चल रहा, अब विभाग ने जारी किया व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर

Sat, 20 Jun 2026 10:58 AM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 20 Jun 2026 10:58 AM IST
सार

UP Electricity Issues: मुरादाबाद में भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अवंतिका कॉलोनी, पीलीकोठी, दौलतबाग और बुद्धि विहार समेत कई इलाकों में रात और दिन में घंटों बिजली गुल रही। बिजली निगम के अनुसार ओवरलोडिंग, तकनीकी खराबी और हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट के कारण आपूर्ति बाधित हुई। 

विज्ञापन
Power outage eyes wide open: This is the current situation in Moradabad; WhatsApp chatbot number
मुरादाबाद में बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली की अंधाधुंध कटौती ने लोगों का निद्रा चक्र बिगाड़ दिया है। रात को अक्सर उस वक्त बिजली जा रही है जब लोग गहरी नींद में होते हैं। भीषण गर्मी में पंखा, कूलर और एसी बंद होते ही लोगों की आंख खुल जाती है। कभी कभी तो बिजली के इंतजार में छतों पर टहलते टहलते ही सुबह हो जा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात को करीब दो बजे अवंतिका कॉलोनी, पीलीकोठी और दौलतबाग में बिजली चली गई थी। शनिवार की सुबह सात बजे इन इलाकों में बिजली आई। बुद्धि विहार में भी रात में दो बार बिजली कटी। शुक्रवार की सुबह भी कुछ देर के लिए बिजली गुल हो गई, हालांकि कुछ देर बाद सुचारु हो गई।
विज्ञापन


महानगर की अवंतिका कॉलोनी निवासी अमित टंडन के अनुसार रात दो बजे बिजली कट गई, जो सुबह सात बजे आई और फिर साढ़े दस बजे फिर चली गई। बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करने पर पता चला कि पीटीसी विद्युत केंद्रों से और विवेकानंद विद्युत केंद्र में ओवरलोडिंग के चलते तकनीकी खराबी आने से बंद हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीली कोठी, दौलत बाग विद्युत केंद्र से जुड़ी हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। तकनीकी खराबी के चलते बिजली निगम की टीमों को फॉल्ट खोजने और उसे ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुबह साढ़े दस बजे गुल हुई बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे सुचारु हो सकी। रात के साथ साथ दिन में भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली आपूर्ति ठप होने का असर प्रभाव पेयजल व्यवस्था पर भी दिखा।

कहां, कब-कब गुल रही बिजली
19 जून :
अवंतिका कॉलोनी व नवीन नगर में रात को 10:30 बजे बिजली कट गई, मध्यरात्रि तक नहीं आई।
18 जून : कांशीराम नगर में लाइन बॉक्स में खराबी से रात्रि 12 बजे बिजली बंद रही, फिर सुबह दो घंटे की कटौती हुई।
17 जून : मंडी समिति बिजली घर से दिन में चार घंटे की कटौती के बाद रात्रि दो बजे फिर बिजली कटी, जिससे लोग सो नहीं सके।
16 जून : लाइनपार, पुराना शहर, पीतल नगरी सहित कई कॉलोनियों में रात को तीन घंटे बिजली गुल रही, लोगों ने बिजली घर पर हंगामा किया।
15 जून : अवंटिका कॉलोनी, नवीन नगर, लाइनपार की कई कॉलोनियों में रात में दो से चार घंटे तक बिजली गुल रही।

बिजली विभाग ने  जारी किया व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर
मुख्य अभियंता (विद्युत वितरण खंड मुरादाबाद) अशोक कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिल न मिलने, बिलों में त्रुटियों के संशोधन तथा अन्य सेवा संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर 7859804803 जारी किया गया है। इस सुविधा के माध्यम से उपभोक्ताओं को विभागीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और शिकायतों का समाधान अधिक तेजी से हो सकेगा।

उपभोक्ताओं से अपने मोबाइल नंबर विभागीय अभिलेखों में अपडेट कराने को कहा गया है। उपभोक्ता व्हाट्सएप चैटबॉट नंबर पर संदेश भेजकर पंजीकृत शिकायतें विकल्प का चयन करें। इसके बाद सर्विस संबंधित श्रेणी में जाकर अपना मोबाइल या व्हाट्सएप नंबर दर्ज कराने का अनुरोध कर सकते हैं।

33 केवी लाइन में फॉल्ट आ जाने के कारण आपूर्ति में दिक्कत आई थी, तकनीकी टीमों को लगाकर फॉल्ट ठीक करा दिया गया। जिसके बाद बिजली आपूर्ति सामान्य हो गई थी। -प्रशांत कुमार अधीक्षण अभियंता (नगर)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed