फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   power cut problem in kanth moradabad

बिजली कटौती से परेशान किसानों में पनप रहा रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
power cut problem in kanth moradabad
कांठ। बिजली कटौती से क्षेत्र के किसान और उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को खेतों की सिंचाई करने के लिए भी बिजली नहीं मिल पा रही है। इससे किसानों में रोष पनप रहा है। उन्होंने आपूर्ति में सुधार न होने पर जल्द ही उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पिछले करीब पंद्रह दिनों से कांठ तहसील मुख्यालय की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगर क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति में भी अघोषित कटौती की जा रही है। कांठ नगर पंचायत क्षेत्र में भी इक्कीस घंटे निर्धारित शेड्यूल में करीब सात घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे के शेड्यूल में आठ घंटे से भी अधिक की कटौती की जा रही है। इससे किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को इसे लेकर कांठ तहसील पहुंचे क्षेत्र के गांव शेखूपुरा, देहरी जुम्मन, छज्जानंगला, राणा नंगला, अकबरपुर सिहाली गांवों के किसानों ने उपजिलाधिकारी कांठ जगमोहन गुप्ता को प्रार्थना पत्र देते हुए बिजली की अघोषित कटौती से अवगत कराया। किसानों का कहना था कि सिंचाई नहीं होने से उनकी फसलें सूख रही हैं। किसानों ने कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति दिलाने की मांग की है। उपजिलाधिकारी ने इस संबंध में किसानों को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाकियू के जिला संगठन मंत्री सुशील चौधरी, अरुण देवल, अनिल कुमार, केहर सिंह, दिनेश कुमार, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
उमरी कलां व छजलैट में भी बिजली कटौती
कांठ। बिजली कटौती से कांठ के साथ ही नगर पंचायत उमरी कलां के उपभोक्ताओं को भी परेशानी हो रही है। यहां कस्बे में जहां बिजली कटौती से रोजेदारों को परेशानी हो रही है तो वहीं यहां के बाजारों में भी रौनक नहीं है। वहीं दूूसरी ओर छजलैट क्षेत्र में भी बिजली कटौती से किसान अपना कृषि कार्य नहीं कर पा रहे हैं। छजलैट, भीकनपुर, कुचावली, कूरी रवाना, लदावली, बगिया सागर, रम्पुरा आदि तमाम गांवों के ग्रामीण बिजली कटौती से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed