फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Potholes on the road between Kanth and Chhajlet are causing problems.

Moradabad News: कांठ-छजलैट के बीच सड़क में गड्ढे बने परेशानी का सबब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the road between Kanth and Chhajlet are causing problems.
कांठ। जहां छजलैट और कांठ के बीच वन विभाग की आरक्षित पटरी होने और विभाग से अनुमति न लेने की वजह से सड़क चौड़ीकरण का कार्य रुका हुआ है तो वहीं पुरानी सड़क में जगह-जगह गड्ढे अब वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रहे हैं। रात के अंधेरे में दूर से यह गड्ढे दिखाई नहीं देने से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन


छजलैट से लेकर कांठ में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी तक मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर चौड़ीकरण का काम रुका हुआ है। विभाग ने इस क्षेत्र में मार्ग चौड़ीकरण के लिए अभी तक वन विभाग से अनुमति नहीं ली है, जिस कारण वन विभाग की संरक्षित वन पटरी में दोनों ओर सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। पिछले दिनों जैसे ही चौड़ीकरण का काम शुरू किया गया था, वैसे ही वन विभाग ने इसे रूकवा दिया था। मौके से एक जेसीबी भी जब्त की थी। इधर जो पुरानी सड़क है, उसमें रेलवे क्रॉसिंग से लेकर छजलैट तक कई जगह गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण जहां वाहन चालकों को परेशानी हो रही है तो वहीं वाहनों में भी टूट-फुट हो रही है। इन गड्ढों से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने जब तक चौड़ीकरण नहीं हो रहा, तब तक के लिए सड़क के गड्ढों को भरवाने के साथ ही पुरानी सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed