Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Potholes formed on Sirsi Road due to the accumulation of water from residential areas

Moradabad News: आबादी का पानी जमा होने से सिरसी रोड पर बने गड्ढे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Potholes formed on Sirsi Road due to the accumulation of water from residential areas
बिलारी। नगर के गांधी पार्क रेलवे ओवरब्रिज से होकर संभल के सिरसी को जाने वाली मुख्य सड़क पर आबादी का पानी जमा रहने से सड़क में गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में पानी भरे रहने से हादसे हो रहे हैं। आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों को मुख्य सड़क और उसकी उत्तरी साइड पर लगातार जलभराव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बिलारी से संभल को जाने के लिए सिरसी होकर मुख्य सड़क जा रही है। बिलारी और ढकिया नरु गांव की सीमा पर रेलवे ओवरब्रिज बना हुआ है, इस ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान पर निकट की आबादी के पानी निकासी का सही इंतजाम न होने की वजह से लगातार जलभराव की समस्या बन गई है। रेलवे ओवरब्रिज से टांडा अमरपुर मोड़ तक सिरसी को जाने वाली सड़क है, उसके दोनों ओर दुकानें और आबादी तो बन गई, लेकिन पानी निकासी के लिए नाली नहीं बनाई गई।
विज्ञापन

ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान की उत्तरी साइड पर बीते लगभग एक माह से लगातार जलभराव की समस्या बनी हुई है। दबाव बढ़ने पर पानी सड़क पर जमा हो रहा है। वाहनों के गुजरने से सड़क में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए हैं। दो दिन बाद स्थानीय चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने जा रहा है। गन्ने से भरे अनेक वाहन प्रतिदिन इसी टूटी सड़क से होकर गुजरेंगे। यदि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो आगे चलकर मुख्य सड़क पर और अधिक गड्ढे बन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी ढलान पर टूटी सड़क में गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों में निकट के नाले का पानी भर जाने से प्रतिदिन दोपहिया और चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। टूटी सड़क की वजह से ग्रामीणों को भी काफी दिक्कत हो रही है। - महेश भारती, ढकिया नरु
-------
बिलारी सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के निकट आबादी का पानी लगातार जमा रहने से मुख्य सड़क कई स्थानों पर टूटकर गड्ढे बन गए हैं। सड़क के दोनों ओर आसपास की दुकानों के सामने गंदा पानी भरा रहने से दुकानदारों और ग्राहकों को काफी दिक्कत हो रही है।- अब्दुल हुसैन, ढकिया नरु
-------------
सिरसी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिम का इलाका मेरी ग्राम पंचायत ढकिया नरु में आता है। मुख्य सड़क के दोनों ओर नाला बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की न होकर लोकनिर्माण विभाग की है। मैंने लोनिवि के अधिकारियों को पत्र भेजकर मांग की है कि मौके पर मुख्य सड़क के किनारे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। - मनोहर सिंह, प्रशासक, ग्राम पंचायत ढकिया नरु

------------
ढकिया नरु गांव की नवविकसित आबादी के ग्रामीण नियम विरुद्ध तरीके से मुख्य सड़क की ओर अपने घरों का पानी निकाल रहे हैं। पूर्व में कई बार मौके पर जाकर पानी रुकवाया भी गया है। सड़क की सुरक्षा के लिए किनारे पर पानी निकासी की नाली बनवाए जाने हेतु एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को स्वीकृति के भेज दिया गया है। - विजय कुमार, अवर अभियंता, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed