फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Posters of Robert Vadra to contest elections from Moradabad Lok Sabha constituency seen in Moradabad

लोकसभा चुनाव लड़ेंगे राबर्ट वाड्रा?, मुरादाबाद में पोस्टर लगाकर की गई अपील

Mon, 25 Feb 2019 08:35 AM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: sapna singla Updated Mon, 25 Feb 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
Posters of Robert Vadra to contest elections from Moradabad Lok Sabha constituency seen in Moradabad
राबर्ट वाड्रा - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के पोस्टर मुरादाबाद में चर्चा का विषय बने हुए हैं। जिसमें उन्हें मुरादाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अपील की गई है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि 'राबर्ट वाड्रा जी, मुरादाबाद लोकसभा से चुनाव लड़ने के लिए आपका स्वागत है।'
विज्ञापन




इस पोस्टर के निवेदक में मुरादाबाद युवक कांग्रेस का नाम लिखा हुआ है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि पोस्टर युवक कांग्रेस ने लगाए हैं या नहीं।
विज्ञापन

रॉबर्ट वाड्रा ने राजनीति में आने के दिए संकेत, लिखा- लोगों की सेवा करने को तैयार हूं
पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा के सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद राबर्ट वाड्रा ने अब राजनीति में आने के संकेत दिए हैं। उन्होंने रविवार को फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि एक बार जैसे ही उन पर लगे सभी आरोप गलत साबित हो जाएंगे, उसके बाद वह बड़े स्तर पर लोगों के लिए काम करना चाहेंगे। 

उत्तर प्रदेश से अपने खास लगाव का जिक्र करते हुए वाड्रा ने लिखा कि देश के विभिन्न हिस्सों में महीनों और सालों तक लोगों के बीच काम करने के बाद ऐसा लगता है कि आम जनता के लिए बड़े स्तर पर कुछ करने की जरूरत है। खासतौर पर यूपी में काम करने के बाद ऐसा लगा कि यहां काफी कुछ करना बाकी है। यहां उनकी छोटी सी कोशिश से बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने लिखा कि बीते कुछ सालों में सीखे गए अनुभव को यूं ही बेकार होने देना सही नहीं है। 

मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी की जांच का कर रहे हैं सामना

मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ईडी की जांच का सामना कर रहे वाड्रा ने राजनीतिक साजिश के तहत खुद को बदनाम किए जाने की बात कही। उन्होंने लिखा कि वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पिछले कई सालों से विभिन्न सरकारें उन्हें निशाना बनाती रही हैं लेकिन इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। इस दौरान लोगों ने उन पर विश्वास जताया उनका धन्यवाद। उन्होंने लिखा कि दिल्ली और राजस्थान में ईडी की 8-8 घंटे तक पूछताछ से बहुत कुछ सीखा और खुद को मजबूत बनाता रहा। 

केरल, नेपाल में आई आपदा के दौरान किए गए अपने कामों की तस्वीर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि नेत्रहीन विद्यालय, मदर टेरेसा के विचारों और विभिन्न धर्मों के पूजा स्थलों पर जाकर, अनाथालयों में सेवा करने, अस्पतालों, मंदिरों के बाहर भूखे और गरीब लोगों को खाना खिलाने के दौरान बहुत कुछ सीखा।

लोगों के हित में काम करने के लिए मोदी की अनुमति की जरूरत नहीं : खेड़ा
रॉबर्ट वाड्रा लंबे समय से एनजीओ से जुड़े रहे हैं और समाज के लिए काम करते रहे हैं। यह सभी लोगों को कर्तव्य है कि वे अपनी योग्यता के अनुसार लोगों की सेवा करें। ऐसे में क्या वाड्रा को लोगों से जुड़े काम करने के लिए मोदी की अनुमति की जरूरत पड़ेगी?
- पवन खेड़ा, कांग्रेस प्रवक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed