{"_id":"6259c877ecdec343394e41c3","slug":"positive-case-found-after-25-days-city-news-mbd4248785120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से आई टीचर कोरोना संक्रमित मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से आई टीचर कोरोना संक्रमित मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीआर में तेजी से बढ़ रहे पॉजिटिव केसों के बीच जिले में 25 दिन बाद एक बार फिर कोरोना ने दस्तक दी है। दिल्ली के एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाली टीचर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। कहीं ये चौथी लहर की दस्तक तो नहीं है। ऐसे में खबरदार होशियार हो जाइए, वरना दूसरी लहर जैसे हालात बन सकते हैं।
21 मार्च को निजी लैब से आई रिपोर्ट में ताजपुर क्षेत्र का पंद्रह वर्षीय किशोर संक्रमित पाया गया। किशोर चेस का खिलाड़ी था। चेस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए किशोर को बाहर जाना था। इसके लिए उसने निजी लैब में जांच कराई थी। 29 मार्च को किशोर को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके बाद 16 दिनों तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या जीरो रही। लेकिन शुक्रवार को पॉजिटिव केस मिल गया। टीडीआई सिटी की रहने वाली 33 वर्षीय युवती दिल्ली में एक निजी स्कूल में टीचर है। बुधवार को टीचर दिल्ली से मुरादाबाद लौटी। उसे बुखार और जुकाम की शिकायत थी। बृहस्पतिवार को टीचर ने निजी लैब में कोविड की जांच कराई।
शुक्रवार को रिपोर्ट आई तो वह पॉजिटिव निकली। शनिवार को टीचर के कांटेक्ट ट्रेस कर सभी का सैंपल लिया जाएगा। फिलहाल टीचर को होम आइसोलेट कर दिया गया है। परिवार के सदस्यों की सेहत पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
दिल्ली से आई एक टीचर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। टीचर के परिजनों का भी सैंपल लिया जाएगा। लोगों से अपील है कि वह कोविड प्रोटोकाल का पालन करें। कोरोना से बचाव का टीका जरूर लगवाएं। - डॉ. एमसी गर्ग, सीएमओ