फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Polytechnic: Up to ten seats will be allotted for admission

पॉलीटेक्निक : दाखिले के लिए दस तक आवंटित की जाएंगी सीटें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic: Up to ten seats will be allotted for admission
मुरादाबाद। राजकीय पॉलीटेक्निक में दाखिला प्रक्रिया चल रही है। इसका अंतिम पांचवां चरण शुक्रवार से शुरू हो गया है। शिक्षकों का कहना है कि अभी तक हुए दाखिला के हिसाब से इलेक्टि्रकल और कंप्यूटर साइंस में रुझान ज्यादा है।
विज्ञापन

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक मुरादाबाद को सहायता केंद्र बनाया है। यहां पर काउंसलर के द्वारा विद्यार्थियों को काउंसलिंग से संबंधित समस्त जानकारी देने और अभिलेखों के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। चौथे चरण के अभिलेखों के सत्यापन का कार्य नौ सितंबर तक होगा। पांचवें चरण की सीट आवंटन और अभिलेखों का सत्यापन दस सितंबर तक किया जाएगा। उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा किया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी 12 सितंबर तक दाखिला ले सकते हैं। राजकीय पॉलीटेक्निक के दाखिला प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि मैकेनिकल ब्रांच में 56, इलेक्टि्रकल ब्रांच में 67 और सिविल में 55 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। तीनों ब्रांच में ही कुल सीटें 75-75 हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए विद्यार्थी काउंसलर से सहायता केंद्र पर आकर सहायता केंद्र अधिकारी आलोक अग्रवाल, अमित कुमार, अजीत अग्रवाल, दीपक भारद्वाज से सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन


इलेक्ट्रॉनिक्स में सिर्फ आठ दाखिला
राजकीय महिला पॉलीटेक्निक में प्रवेश प्रभारी व व्याख्याता रसायन प्रेमलता ने बताया कि कंप्यूटर साइंस में 50 दाखिला हुए हैं। इलेक्टि्रकल में 35 और इलेक्ट्रॉनिक्स में आठ दाखिला हुए हैं। तीनों ही ब्रांच में 60-60 सीटें हैं। 12 सितंबर तक दाखिला दिया जा सकेगा। विद्यार्थियों का रुझान इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ नहीं है, जबकि वह कंप्यूटर साइंस ही लेना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि आने वाला समय डिजिटल का है। इसलिए वह कंप्यूटर साइंस को पढ़ना चाहते हैं। जबकि प्लेसमेंट इलेक्ट्रॉनिक्स में भी अच्छा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद में देवरिया और गोरखपुर तक की छात्राएं दाखिला लेने के लिए आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed