{"_id":"da5be222096a861a0120bbdbdec36e4e","slug":"policemen-used-wine-in-train-with-prisnor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में कैदी संग पुलिस वालों ने छलकाए जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में कैदी संग पुलिस वालों ने छलकाए जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Feb 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से प्रतापगढ़ के लिए चलने वाली पदमावत एक्सप्रेस में सोमवार की रात पुलिस वालों ने जमकर जाम छलकाए। यात्रियों ने इसका विरोध किया तो पुलिस वालों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। जिसे लेकर ट्रेेन में खूब हंगामा हुआ। पुलिस वाले अमरोहा के बदमाश फरीद चवन्नी को लेकर दिल्ली पेश पर गए थे। वहां से लौटते समय पुलिस वालों ने ट्रेन में ही शराब पीनी शुरू कर दी थी। जबकि उनके साथ हथकड़ी लगा बदमाश भी मौजूद था। अन्य यात्रियों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर पुलिस वाले यात्रियों से अभद्रता शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर पुलिस वाले खिड़की के पास पहुंच गए। इसके बाद यहां इन्होंने पैग पीने शुरू कर दिए। ट्रेन मुरादाबाद पहुंची तो पुलिस वाले ट्रेन से उतरकर मुल्जिम को टैंपो में बैठकर चले गए।
विज्ञापन