फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   constable developed acquaintance with woman, showed pistol and behaved brutally, accused was driver Sambhal SP

UP: मुरादाबाद में सिपाही ने महिला से बढ़ाई पहचान, फिर पिस्टल दिखा लूटी आबरू, संभल एसपी को ड्राइवर रह चुका आरोपी

Sun, 23 Feb 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sun, 23 Feb 2025 02:06 AM IST
सार

मुरादाबाद की महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है। आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार प्रताड़ित किया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
constable developed acquaintance with woman, showed pistol and behaved brutally, accused was driver Sambhal SP
मुरादाबाद पुलिस कर रही मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने सिपाही पर दुष्कर्म करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर लोधीपुर निवासी सिपाही नितेश गंगवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


आरोपी संभल जनपद में तैनात है और संभल के तत्कालीन एसपी की सरकारी गाड़ी का ड्राइवर रह चुका है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसके पति ने एक एप पर कार देखी थी। जिसे खरीदने के लिए पति ने एप पर दिए गए नंबर पर कॉल की। कॉल महिला के मोबाइल से ही की गई थी।
विज्ञापन


तब कार स्वामी ने अपना नाम नितेश गंगवार बताया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। नितेश गंगवार अपनी कार लेकर मुरादाबाद आ गया। पति-पत्नी ने कार देखकर पसंद न आने पर कार खरीदने से इनकार कर दिया। इसके बाद भी नितेश ने महिला से फोन पर बातचीत जारी रखी। अगस्त 2022 में एक दिन महिला घर पर अकेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका पति किराये पर गाड़ी चलाने बाहर गया था, जबकि बच्चे स्कूल गए थे। आरोप है कि सिपाही ने महिला की कनपटी पर पिस्टल लगा दी और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि वह पुलिस विभाग में है।

उसने खुद को संभल के तत्कालीन एसपी का ड्राइवर बताया। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने महिला से रुपये भी ऐंठ लिए। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने एसपी संभल से शिकायत की तो आरोपी नितेश गंगवार ने उसके बेटे को अगवा कर लिया और प्रार्थनापत्र वापस लेने के लिए दबाव बनाया।

इसके बाद मजबूर होकर महिला ने अपना प्रार्थनापत्र वापस ले लिया। इसके बाद से आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उससे कहा कि वह उसे 70 हजार रुपये दे देगी तो वह उसका शोषण बंद करेगा। महिला ने आरोपी को रुपये भी दे दिए।

इसके बाद भी आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल करना बंद नहीं किया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संभल पुलिस लाइन में तैनात है आरोपी

आरोपी सिपाही नितेश गंगवार वर्तमान में संभल पुलिस लाइन में तैनात है। इससे पहले वह एसपी संभल की सरकारी गाड़ी और थाना प्रभारियों की गाड़ियों पर ड्राइवर रह चुका है। पहले भी महिला ने संभल के तत्कालीन एसपी से शिकायत की थी। इसके बाद नितेश को पुलिस लाइन भेज दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed