फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   policeman murder in moradabad

फरार बंदियों की सूचना देने पर पब्लिक को भी मिलेगा ईनाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
policeman murder in moradabad
मुरादाबाद। सिपाहियों की हत्या कर फरार हुए तीनों बंदियों की तलाश में पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। बंदियों के बारे में सूचना या सुराग देने पर डीजीपी ने प्रति बंदी ढाई - ढाई - ढाई लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया है। आईजी रमित शर्मा ने साफ कर दिया है कि यह पुरस्कार सिर्फ पुलिस के लिए नहीं है। यदि पब्लिक का कोई व्यक्ति भी फरार अपराधियों के बारे में कोई सूचना या सुराग देता है तो उसे भी ढाई लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम - पता पुलिस गोपनीय रखेगी।
विज्ञापन

आईजी रमित शर्मा ने बताया कि फरार बंदियों पर बुधवार रात को एसपी संभल ने 25- 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। इसे बढ़ाकर गुरुवार सुबह उन्होंने 50-50 हजार रुपये कर दिया था। एडीजी बरेली ने पुरस्कार की राशि बढ़ाकर एक - एक लाख रुपये कर दी थी। दोपहर में डीजीपी ओपी सिंह ने सिपाहियों की हत्या कर भागे बंदियों पर ढाई - ढाई लाख रुपये पुरस्कार घोषित कर दिया है। आईजी रमित शर्मा ने बताया कि फरार बंदियों के बारे में पब्लिक का भी कोई व्यक्ति यदि कोई सूचना देता है तो ईनाम की राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। आईजी ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति के पास फरार बंदियों के बारे में कोई भी जानकारी है तो वह सीधे उन्हें, एसपी संभल या फिर किसी भी पुलिस अधिकारी या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन पर भी इसकी सूचना दे सकता है।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस ने फरार बदमाशों का सुराग जुटाने के लिए संभल जिले में बनियाठेर के आसपास के सभी गांवों में ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों से भी संपर्क साधा है। पुलिस की कोशिश है कि किसी भी तरह फरारी के बाद बदमाशों का रूट उसे पता चल सके। बदमाश जंगल की ओर भागे थे। ऐसे में पुलिस को पूरा यकीन है कि वह किसी ने किसी गांव में ग्रामीणों की नजरों में जरूर आए होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed