फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Policeman molests minor daughter, FIR lodged

Moradabad News: पुलिसकर्मी ने नाबालिग बेटी से की छेड़खानी, प्राथमिकी दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Policeman molests minor daughter, FIR lodged
मुरादाबाद। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) में तैनात पुलिसकर्मी ने अपनी नाबालिग बेटी से छेड़खानी कर दी है। बेटी ने पिता पर शराब पीकर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैै। स्थानीय पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में तैनात पुलिसकर्मी की 15 साल की बेटी ने पिता के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में बताया कि वह पांच दिसंबर की शाम करीब चार बजे अपने घर में मौजूद थीं। मां अन्य स्थान पर काम करने में व्यस्त थी। इस बीच उसके पिता ने छेड़खानी और अश्लील हरकत की। बुरी नियत से कपड़े उतारने की कोशिश की। विरोध करने पर चाकू से मारने का प्रयास किया। आरोप लगाया कि शराब पीकर पिता उसके साथ आए दिन मारपीट करते हैं। पिता ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में पिता के खिलाफ छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। स्थानीय पुलिस ने आरोपों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed