फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police team attacked in Kanshiram Nagar, four policemen including Inspector injured

कांशीराम नगर में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत तीन पुलिस कर्मी घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Police team attacked in Kanshiram Nagar, four policemen including Inspector injured
पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपी मझोला थाने में। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर में गुरुवार देर रात छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव कर दिया गया। इस घटना में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव की जानकारी पर मझोला और सिविल लाइंस थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घेराबंदी कर पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करना और पथराव समेत अन्य धाराओं में 11 नामजद व बीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मझोला थानाक्षेत्र के कांशीराम नगर निवासी सतेंद्र के खिलाफ एक महिला ने मारपीट, छेड़खानी और स्कूटी में तोड़फोड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया था। महिला ने बताया था कि गुरुवार रात करीब 12 बजे वह दवा लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में आरोपी सतेेंद्र ने उसके साथ मारपीट की। गुरुवार रात करीब दो बजे कांशीराम नगर चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद है।
विज्ञापन

वह कांस्टेबल संजीव, सुमित व निखिल को साथ लेकर आरोपी सतेंद्र की तलाश में काशीराम नगर पहुंच गए। आरोपी अपने घर के बाहर ही सड़क पर खड़ा मिल गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने अभद्रता शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों की बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसी दौरान आरोपी के साथी और परिवार के लोग आ गए। आरोप है कि सतेंद्र और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इस हमले में दरोगा प्रदीप कुमार, कांस्टेबल संजीव, सुमित और निखिल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना की सूचना पर मझोला थाना प्रभारी व सीओ सिविल लाइंस फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा अन्य थानों की फोर्स भी मौके पर बुला ली गई। घायल दरोगा और सिपाहियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। सीओ ने बताया कि दरोगा प्रदीप कुमार की तहरीर पर आरोपी सतेंद्र, मनोज, शकील, रोहित, संदेश, राहुल, परविंद्र, तुषार, अंशू, डोरीलाल, विशाल ठाकुर, राजबाला, निधि और बीस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

सीओ ने बताया कि इस मामले में सतेंद्र, मनोज, शकील, रोहित यादव, संदेश, राहुल व परविंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार दोपहर बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed