फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped the Shiv Sainiks who were trying to recover, there was an altercation

Moradabad News: संभल जा रहे शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Police stopped the Shiv Sainiks who were trying to recover, there was an altercation
मुरादाबाद।
विज्ञापन

संभल स्थित प्राचीन हरिहर मंदिर में रविवार को जलाभिषेक करने जा रहे सैकड़ों शिवसैनिकों को पुलिस ने चौधरी चरण सिंह चौराहे के पास रोक लिया। इस दौरान शिवसैनिकों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। शिवसेना का दावा है कि करीब 800 कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
शिवसेना के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर और जिलाध्यक्ष वीरेंद्र अरोरा के नेतृत्व में रविवार को शिवसैनिक संभल जिले के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। शिवसैनिकों का कहना था कि वे 20 वर्षों से हरिहर मंदिर मुक्ति के लिए आंदोलन कर रहे हैं। जिला प्रमुख का कहना था कि शनिवार रात से ही उनके घर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। मेरठ, बिजनौर, बुलंदशहर, अमरोहा से भारी संख्या में शिवसैनिक कार्यक्रम में पहुंच रहे थे। पुलिस प्रशासन ने बीच रास्ते में उनको गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुध बाजार स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित होकर शिवसैनिक जय भवानी, जय शिवाजी, हरिहर मंदिर जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। पुलिस बल के रोकने के बावजूद ट्रैक्टरों, टेंपो सहित 80 वाहनों पर सवार शिवसैनिक कार्यालय से निकले, लेकिन पुलिस ने दिल्ली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह चौक पर शिवसैनिकों को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस का घेरा तोड़कर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने सर्किट हाउस से पहले शिवसैनिकों को रोक लिया। काफी नोकझोंक के बाद शिवसैनिकों ने गिरफ्तारी दी। होटल में अस्थायी जेल बनाकर सभी को हिरासत में रखा गया। शिवसेना के प्रदेश महासचिव ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

कई जिलों के शिवसैनिक हुए शामिल
प्रदर्शन में बुलंदशहर के सर्वेश राणा, मेरठ के अवधेश शर्मा, अविनाश आर्या, कमल प्रजापति, समी प्रधान, मुजफ्फरनगर के बिट्टू सकेड़ा, कपिल कश्यप मौजूद रहे। अमरोहा के वेद प्रकाश यादव, बिजनौर के आरके आर्य और नोएडा के जयराम बंसल को स्थानीय पुलिस ने मुरादाबाद पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed