{"_id":"64ecfbe09067a12a4f0ea9e7","slug":"police-stopped-karni-sena-group-going-to-harihar-temple-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-229951-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरिहर मंदिर जा रहे करणी सेना के जत्थे को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरिहर मंदिर जा रहे करणी सेना के जत्थे को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। संभल जिले के हरिहर मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा को पुलिस ने समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया। समझाने के बाद पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया।
करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेंद्र सिंह राणा के आह्वान पर संगठन के लोग हनुमान मूर्ति तिराहे पर एकत्रित हुए। संगठन के लोग हरिहर मंदिर में जलाभिषेक के लिए जाने के लिए तैयार थे। पुलिस ने सभी तिराहे पर रोक लिया। करणी सेना प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन से सवाल किया कि सरकार या न्यायपालिका का कोई लिखित आदेश है। यदि है तो उसे दिखाना चाहिए जिससे यह सिद्ध हो सके कि मंदिर में जलाभिषेक नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष ठाकुर अंकित सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन अवनीश चौहान, जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह कठेरिया, मंडल अध्यक्ष हिमांशु चौहान, मंडल अध्यक्ष युवा शक्ति अभिषेक सिंह कठेरिया, मंडल अध्यक्ष मुख्य इकाई हिमांशु चौहान, जिला अध्यक्ष युवा शक्ति अभिरीत प्रताप सिंह, बिजनौर के जिला अध्यक्ष रितिक चौहान, महानगर अध्यक्ष ठाकुर तनवीर सिंह आदि मौजूद थे।