फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police stopped farmers from going to Delhi

Moradabad News: पुलिस ने किसानों को दिल्ली जाने से रोका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Police stopped farmers from going to Delhi
मंडी धनौरा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश लागू करने की मांग के लिए ट्रैक्टर लेकर दिल्ली जा रहे भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान से बाहर नहीं निकलने दिया। पुलिस ने रामलीला मैदान के दोनों निकास द्वारों पर अवरोधक खड़े कर दिए। किसानों की पुलिस के साथ कई घंटे जद्दोजहद होती रही। बाद में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंप कर किसान वापस चले गए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ता सोमवार की दोपहर मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह के नेतृत्व में रामलीला मैदान में अपने ट्रैक्टरों के साथ पहुंच गए थे। वहां बड़ी संख्या में पुलिस पहले से ही मौजूद थी। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने किसान नेताओं को दिल्ली नहीं जाने के लिए राजी करने का प्रयास किया। लेकिन किसान नेता मानने को तैयार नहीं थे। किसानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए थाना बछरायूं व पुलिस लाइन से अतिरिक्त फोर्स बुला लिया गया। यहां किसानों को संबोधित करते हुए डूंगर सिंह ने कहा कि एक ओर स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा की जा रही है तो दूसरी ओर उनकी सिफारिशों को लागू नहीं किया जा रहा है। दोपहर डेढ़ बजे भाकियू कार्यकर्ता अपने ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ने लगे। पुलिस ने पहले ही रामलीला मैदान के दोनों गेटों पर अवरोधक खड़े कर दिए। भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प होने लगी। एसडीएम चंद्रकांता ने भी किसानों से अपना आंदोलन प्रतीकात्मक करने का अनुरोध किया। किसान ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर नरेश कुमार, दिनेश प्रधान, खचेड़ू सिंह, जसपाल सिंह, रामवीर सिंह, जावेद अली, शब्बन अली, काविंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed