{"_id":"68740f08965b3368380da2bd","slug":"police-stopped-100-shiv-sainiks-including-national-spokesperson-from-going-to-harihar-temple-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-686260-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: हरिहर मंदिर जा रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित 100 शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: हरिहर मंदिर जा रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित 100 शिवसैनिकों को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
मुरादाबाद। संभल के हरिहर मंदिर जा रहे शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता सहित 100 शिवसैनिकों को पुलिस ने बुद्धि विहार में रोक लिया।शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दूबे, प्रदेश के उप प्रमुख महेश आहूजा और प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में शिवसेना के 100 वरिष्ठ पदाधिकारी बुद्धि विहार से संभल जिले के हरिहर मंदिर जाने के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी मिलने पर भारी पुलिस बल ने शिवसैनिकों को रोक लिया। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि हरिहर मंदिर का अगला कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बनाया जाएगा। शिवसेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में कई वर्षों से आंदोलन किया जा रहा है। शिवसैनिकों ने धर्म सभा में भाग लेने के बाद मंदिर जाने की योजना बनाई थी। इस दौरान महेश आहूजा, धर्मेंद्र तोमर, आरके आर्य, अवधेश शर्मा, विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, मुदित उपाध्याय, शिबू पांडे आदि मौजूद रहे।
00जातिवाद छोड़कर हिंदुओं को एक मंच पर आना होगा
शिवसेना की धर्मसभा में शामिल हुए कई संगठन
मुरादाबाद। शिवसेना की तरफ से आयोजित धर्म सभा में नवयुवकों में हिंदू संस्कृति का अभाव, बढ़ते अधार्मिक आचरण, विश्व भर में हो रहे हिंदुत्व पर हमले आदि गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि जातिवाद को छोड़कर हिंदुओं को एक मंच पर आना होगा।
बुद्धि विहार में छत्रपति शिवाजी समिति ने होटल व्हाइट हाउस में हिंदू धर्म पर विचार विमर्श करने के लिए धर्म सभा आयोजन किया। महानगर के वरिष्ठ पुजारियों ने शंखनाद और गणेश स्तुति कर धर्म सभा की शुरूआत की। इस दौरान राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि आज हिंदू जातियों में बंटकर कमजोर हो रहा है। नवयुवकों में हिंदू संस्कृति का अभाव है। लव जिहाद बढ़ रहा है। पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। अब हिंदुओं को एकजुट होने की जरूरत है। कोई घटना होने पर जातिवाद छोड़कर सभी को सहयोग के लिए आगे आना होगा। वर्तमान सरकार में भी हिंदू सुरक्षित नहीं है। इसके पहले सभी लोगों ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा और भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया। धर्म सभा के मुख्य अतिथि यति नरसिंह महाराज ने भी विचार व्यक्त किया। उन्होंने हरिहर मंदिर के आंदोलन के लिए वीरेंद्र अरोड़ा की सराहना की।