फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police searching for kidnapped teenager and stolen children: ADG

अगवा किशोरी और चोरी किए गए बच्चों की पुलिस कर रही तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police searching for kidnapped teenager and stolen children: ADG
पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक लेते एडीजी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि मझोला से अगवा की गई तेरह साल की किशोरी और शहर से चोरी किए गए बच्चों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। किशोरी की तलाश में पुलिस दूसरे प्रदेश में भी गई थी।
विज्ञापन

मझोला के कांशीराम नगर से मामा के यहां आई 13 वर्षीय संभल जिला निवासी किशोरी को अगवा कर लिया गया था। छह माह बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर पाई है। हार थककर परिजन एसएसपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। चौदह जुलाई से जारी धरने में कई संगठनों के लोग पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे एडीजी जोन से जब धरने और अगवा किशोरी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जानकारी ली गई है। अधिकारियों ने बताया कि किशोरी की तलाश में टीमें अन्य प्रदेश तक भी गई थीं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महानगर से चोरी किए गए बच्चों की भी तलाश की जा रही है। जनपद की जिन घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, उनके खुलासे से लिए टीमें गठित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंद्रह अग्रस्त को लेकर पुलिस अलर्ट
पुलिस लाइन में एडीजी अविनाश चन्द्र ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंनेे कहा कि आगामी त्योहार और पंद्रह अगस्त को लेकर अलर्ट पर रहें। रात्रि गश्त और वाहन चेकिंग कराएं। संदिग्ध लोगों की निगरानी की जाए। सभी त्योहार सकुशल संपन्न कराएं। जिन घटनाओं का खुलासा नहीं हुआ है उनका खुलासा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने सिविल लाइंस और कोतवाली क्षेत्र में भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed