फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police searched former block chief's residence, recovered magazine and cash

Moradabad News: पुलिस ने खंगाला पूर्व ब्लॉक प्रमुख का आवास, मैगजीन और कैश बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police searched former block chief's residence, recovered magazine and cash
मुरादाबाद। ईंट भट्ठा मजदूर को बंधक बनाकर पीटने के आरोप में जेल भेजे गए पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक के आवास से पुलिस को अवैध पिस्टल की मैगजीन और साढ़े सात लाख रुपये का कैश मिला है। शनिवार देर रात तीन थानों की पुलिस के साथ अफसर ललित कौशिक के आवास पर पहुंचे और तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पुलिस ने ललित कौशिक के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे निवासी ईंट भट्ठा मजदूर ओमप्रकाश की तहरीर पर शनिवार को मूंढापांडे थाने में दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक, सतीश सिंह, मूंढापांडे की प्रधान के पति शिवकुमार के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाकर पीटने और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज किया था। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि लाकड़ी फाजलपुर स्थित फैक्टरी में उसे बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान पिस्टल लगाकर उससे कुछ लोगों का नाम लेकर पत्नी के अपहरण का आरोप लगाने के लिए दबाव बनाया था। वह तीन फरवरी 2023 को दीवार कूदकर भाग निकला था। इसके बाद वह अपनी बहन रामकृति के घर बरेली चला गया था। 22 मार्च 2023 को ललित कौशिक ने अकबर के किले के पास फिर उसे पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने शनिवार को ललित कौशिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार देर रात सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस ने दीनदयाल नगर स्थित ललित कौशिक के आवास में दबिश दी। पुलिस ने कोर्ट अनुमति लेने के बाद आवास की तलाशी ली। यहां पुलिस को अवैध पिस्टल की मैगजीन, साढ़े सात लाख रुपये कैश मिला है। एक घंटे की तलाशी अभियान चलाने के बाद पुलिस वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में ललित कौशिक के खिलाफ अवैध हथियार रखने के आरोप में ऑर्म्स एक्ट में केस कर लिया है। पुलिस ने बरामद सामान को सील कर दिया है। आरोपी सतीश और शिव कुमार की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed