फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police searched 13 houses in Sambhal violence case

Sambhal Violence: उपद्रवियों की तलाश में पुलिस ने 13 घरों में तलाशी ली, दो घरों में तमंचे और एक में स्मैक मिली

Mon, 09 Dec 2024 08:51 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 09 Dec 2024 08:51 PM IST
सार

दीपा सराय में एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 13 घरों की तलाशी ली। इस दौरान दो घरों से तमंचे व एक घर में स्मैक मिली है। बवाल में शामिल उपद्रवियों की खोजबीन और सूचना के आधार पर 13 घरों में पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
Police searched 13 houses in Sambhal violence case
तफ्तीश करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल में शामिल उपद्रवियों की तलाश में नखासा थाना क्षेत्र के दीपा सराय में एसपी के नेतृत्व में फोर्स ने 13 घरों में तलाशी ली। इस दौरान दो घरों से दो तमंचे व एक घर से स्मैक बरामद की गई।

विज्ञापन

सोमवार की शाम चार बजे करीब एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई कई थानों की पुलिस,पीएसी, आरआरएफ और आरएएफ के जवानों के साथ 13 घरों में छानबीन कराने के लिए पहुंचे। इस दौरान मुल्ला अरशद के घर से स्मैक के 93 पैकेट बरामद किए गए। इसके अलावा ताजवर के घर से 315 बोर का तमंचा व महबर के घर से 315 बोर का तमंचा और दो खोखे बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि कुछ लोग पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं। इसमें महिलाएं भी शमिल हैं। वहीं दूसरी ओर इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे से क्षेत्र की निगरानी कराई। एसपी ने बताया कि बवाल के दौरान दीपा सराय इलाके के लोग भी उपद्रव में शामिल थे। इस सूचना के बाद ऐसे 13 घर चिन्हित किए गए। जहां भारी पुलिस फोर्स के साथ तलाशी कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed