फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police reached the village after threat of migration

Moradabad News: अतिक्रमण से परेशान होकर पलायन की धमकी देने पर गांव पहुंची पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Police reached the village after threat of migration
मंडी धनौरा/ बछरायूं। अपनी बस्ती को जाने वाले मार्ग पर दबंगों द्वारा अतिक्रमण कर कब्जा करने से परेशान दलित समाज के लोगों के सामूहिक पलायन की धमकी देने के बाद बछरायूं पुलिस ने गांव जाकर अहेड़िया समाज के लोगों से मुलाकात की। रक्षाबंधन के बाद राजस्व विभाग की टीम गांव जाकर रास्ते की पैमाइश करेगी।
विज्ञापन

थाना बछरायूं के गांव ईश्वरदेवा में दलित समाज की अहेड़िया जाति के लोगों द्वारा शनिवार को समाधान दिवस में एक शिकायती पत्र देकर गांव के ही कुछ दबंग लोगों पर अपनी बस्ती को जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर कब्जा करने की शिकायत की थी। उनका आरोप था कि दबंगों ने मार्ग में अपने पशु बांध रखे हैं और कृषि यंत्र भी रखे हुए हैं। इससे उनके आवागमन में परेशानी होती है। उनका यह भी आरोप था कि शिकायत के बावजूद पुलिस-प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

शनिवार को अहेड़िया जाति के लोगों ने समाधान दिवस में शिकायत देकर सामूहिक पलायन की धमकी दी थी। मामला सुर्खियों में आने पर पुलिस गांव पहुंची। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का आश्वासन दिया। वहीं तहसीलदार ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर जाकर रास्ते की पैमाइश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed