{"_id":"681683540f2581aaba030ab2","slug":"police-questioned-gangster-deepak-boxer-in-tihar-jail-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-636432-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर दीपक बॉक्सर से पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तिहाड़ जेल में गैंगस्टर दीपक बॉक्सर से पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
मुरादाबाद। फर्जी पासपोर्ट मामले में लॉरेंस विश्नोई गैंग के सदस्य गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर से मुरादाबाद पुलिस ने शनिवार को तिहाड़ जेल में पूछताछ की। पुलिस रविवार को भी गैंगस्टर से पूछताछ करेगी। पासपोर्ट बनवाने में उसकी किन-किन लोगों ने मदद की है। उनकी लिस्ट तैयार की जाएगी।
दिल्ली के बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या समेत कई जघन्य वारदातों को अंजाम देने के बाद हरियाणा के सोनीपत जिले के धूमर निवासी दीपक पहल उर्फ बॉक्सर 29 जनवरी 2023 मैक्सिको भाग गया था। उसने अपना नाम रवि अंतिल बताते हुए खुद को मुरादाबाद के छजलैट के नत्था नगला गोपालपुर उर्फ कोकरपुर गांव निवासी बताया था। इसी पते पर उसने पासपोर्ट बनवा लिया था।
दिल्ली पुलिस अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की मदद से बॉक्सर को मैक्सिको से दबोचकर भारत ले आई थी। इसके बाद से वह तिहाड़ जेल में बंद है। चार अप्रैल 2023 को छजलैट थाने में दीपक के खिलाफ फर्जी पासपोर्ट बनवाने के मामले में केस दर्ज कराया गया था। इस मामले में केस के विवेचक कांठ थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कोर्ट से आरोपी की रिमांड मांगी थी।
विज्ञापन
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने पुलिस को आरोपी की 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा रिमांड दी है। इस मामले में शुक्रवार को तिहाड़ जेल में वारंट दाखिल किया गया था। जेल प्रशासन ने पूछताछ की अनुमति दे दी थी। शनिवार को केस विवेचक कांठ थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह और उनकी टीम ने दीपक से पूछताछ की है। रविवार को भी आरोपी से पूछताछ की जाएगी।