फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police officers vacations cancel due to PoK event

पुलिस अफसरों की छुट्टियां रद्द, खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर

Sat, 01 Oct 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
Police officers vacations cancel due to PoK event
वीडियो कांफ्रेंसिंग में मौजूद मंडलायुक्त और डीआईजी। - फोटो : अमर उजाला
पीओके में भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद गृह मंत्रालय ने रिएक्शन में आतंकी घटनाओं का खतरा जताते हुए पूरे देश में अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते यूपी में सभी पुलिस अफसरों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


डीजीपी ने अगले 15 दिन तक सूबे में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के अवकाश पर जाने पर रोक लगा दी है। खुफिया एजेंसियों को चैनलाइज कर दिया गया है। नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद प्रमुख सचिव (गृह) देवाशीष पंडा और डीजीपी जावीद अहमद ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों और आईजी व डीआईजी को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए विस्तृत गाइड लाइंस जारी की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने अगले 15 दिनों तक पुलिस अफसरों के अवकाश पर रोक लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि एलओसी पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पैदा हुई परिस्थितियों में सोशल मीडिया, ट्रवीटर आदि पर पुलिस पैनी नजर रखे।

पुलिस अपनी बिजीबिलिटी बढ़ाए और हर चौराहे पर वाहनों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए ताकि संदिग्ध और असामाजिक तत्व आसानी से पकड़ में आ सकें। डीजीपी ने बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड, पब्लिक प्लेस, मॉल आदि स्थानों पर एंटी सबोटाज चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख सचिव गृह ने कहा कि ताजा हालात में चुनौती बढ़ गई है लिहाजा पुलिस नाइट पेट्रोलिंग बढ़ाए। पुलिस पिकेट्स की संख्या में इजाफा किया जाए तथा हॉट स्पॉट पर पैनी नजर रखी जाए। प्रमुख सचिव गृह ने कहा है कि ताजा हालात को देखते हुए मुरादाबाद में लंबे समय से रिक्त चल रहे एसपी देहात के पद पर जल्द किसी अफसर की तैनाती कर दी जाएगी।


एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने निर्देश दिए हैं कि धार्मिक उन्माद और नफरत फैलाने वालों पर नजर रखें और भड़काऊ भाषण देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। एडीजी ने कहा है कि संदिग्ध व्यक्ति किसी भी जाति या धर्म का क्यों न हो, उसे तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ की जाए।

खास तौर पर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भड़काऊ बातें फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। खुफिया एजेंसियों की लोकल यूनिट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed