फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police is looking for those who give accurate information about gold smugglers

Moradabad News: सोना तस्करों की सटीक मुखबिरी करने वालों की पुलिस को तलाश

Mon, 26 May 2025 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Mon, 26 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Police is looking for those who give accurate information about gold smugglers
रामपुर/मुरादाबाद। दुबई से पेट में सोना छिपाकर लाए तस्करों की सटीक मुखबिरी करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार दो बदमाशों से भी पूछताछ कर रही है, जिससे घटना में शामिल अन्य बदमाशों और मुखबिरी करने वालों का पता चल सके। दुबई से लाैट रहे छह लोगों का मुरादाबाद में हाईवे से अपहरण करने वाले बदमाशों को पुख्ता जानकारी थी कि उनके पेट में सोना है। सभी बदमाश सोना तस्करों का पेट चीरने की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने माैके पर पहुंचकर सभी तस्करों को सकुशल बचा लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बदमाशों को पहले से मालूम था कि सोना तस्कर कब और किस रास्ते से आने वाले हैं। इसी कारण सटीकता के साथ पुराने टोल प्लाजा पर बदमाशों ने पुलिस बनकर चेकिंग के बहाने उन्हें रोका और फिर अपहरण कर लिया। अब मुखबिरी की सुई टांडा के सोना तस्कर गिरोह पर घूम रही है। टांडा क्षेत्र लंबे समय से पेट में सोना छिपाकर लाने के लिए कुख्यात रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि गिरोह के ही किसी व्यक्ति ने बदमाशों को सटीक सूचना दी थी। पुलिस गिरोह के तह तक जाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में हैं। उनसे पूछताछ कर अन्य बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बदमाशों को सोना तस्करों की जानकारी किसने दी, इस सवाल का भी जवाब ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&&
बेटा बेकसूर है, बस घर आ जाए...




-घर में तीन दिन से चूल्हा नहीं जला, मां ने प्रशासन से लगाई गुहार



फोटो...



संवाद न्यूज एजेंसी



टांडा। मुरादाबाद में अपहरण के बाद पुलिस द्वारा बचाए गए सऊदी से लाैटे टंडोला मोहल्ले से अगवा किए गए छह लोगों में शामिल मो. नावेद के घर के लोग डरे हुए हैं। बेटे की सलामती को लेकर मां जरीफन बेगम दुआ कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है, बस किसी तरह घर वापस आ जाए। नावेद की तबीयत खराब थी और वह सऊदी अरब से इलाज के लिए तीन महीने की छुट्टी लेकर घर लौट रहा था, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही फंस गया।



मां जरीफन ने बताया कि नावेद कुछ समय से गुर्दे में पथरी की तकलीफ झेल रहा था। घर में उसकी तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर सब उसका इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब पुलिस से उसके अगवा होने और बाद में हिरासत में लिए जाने की सूचना मिली तो परिवार टूट गया। तीन दिन से घर का चूल्हा नहीं जला है।







पुलिस के अनुसार, पकड़े गए छह टांडा निवासियों में से चार के पेट से सोना बरामद हुआ है। जाहिद अली और मोहम्मद नावेद के बारे में कहा जा रहा है कि उनके पेट से कुछ नहीं मिला। इसी के बाद अब पुलिस यह जांच कर रही है कि क्या इन दोनों ने ही किसी तरह इस तस्करी की जानकारी लुटेरों तक पहुंचाई। हालांकि, नावेद व जाहिद अली के परिजन इस आशंका को सिरे से खारिज कर रहे हैं। पुलिस ने अभी सभी छह लोगों को हिरासत में रखा है।

----------







यह थी घटना



शुक्रवार शाम दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर पुराने टोल प्लाजा के पास दो कारों में सवार छह बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर खाड़ी देश से लाैटे छह लोगों व कार चालक को अगवा कर लिया था। बदमाशों को शक था कि यह लोग पेट में सोना छिपाकर ला रहे हैं। उन्हें मूंढापांडे के रौंडा क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस में बंधक बनाया गया और पेट चीरकर सोना निकालने की तैयारी की गई। इसी दौरान कार चालक वहां से भाग निकला और शोर मचा दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर सभी को सकुशल बरामद कर लिया था। गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि विदेश से आए लोगों के पेट में सोना है। इसके बाद ही पुलिस ने सभी का अल्ट्रासाउंड कराया तो टांडा बादली निवासी शाने आलम, मुतल्लवी, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार के पेट में सोना होने की पुष्टि हुई।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed