फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police interrogated Mahfuz who got Deepak Boxer's passport on remand

Moradabad News: दीपक बॉक्सर का पासपोर्ट बनवाने वाले महफूज को रिमांड पर लेकर पुलिस ने की पूछताछ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police interrogated Mahfuz who got Deepak Boxer's passport on remand
मुरादाबाद। हरियाणा के गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर का फर्जी पासपोर्ट बनवाने वाले महफूज को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अगवानपुर निवासी महफूज खान उर्फ भूरा ने उसका पासपोर्ट बनवाने में मदद की थी। आरोपी ने गैंगस्टर दीपक पहल का पासपोर्ट रवि अंतिल के नाम से बनवाया था।
विज्ञापन

रवि अंतिल को छजलैट थाना क्षेत्र कोकरपुर उर्फ नत्था नंगला निवासी बताया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरेली के एक एजेंट ने उससे संपर्क किया था। उसने ही बताया था कि एक युवक का पासपोर्ट बनवाना है। इसके बदले में पांच हजार रुपये मिलेंगे। पुलिस की पूछताछ में महफूज ने बताया कि उसे दीपक गैंगस्टर के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि पूछताछ में कुछ जानकारी मिली हैं। जिसके जरिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed