{"_id":"69dd512852745bcef30ac2e1","slug":"police-found-two-missing-children-within-a-few-hours-kanth-news-c-277-1-smbd1007-113200-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लापता हुए दो बालकों को पुलिस ने चंद घंटे में ही ढूंढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लापता हुए दो बालकों को पुलिस ने चंद घंटे में ही ढूंढा
विज्ञापन
कांठ। छजलैट थाने से दो किलोमीटर दूर स्थित एक गांव के रहने वाले दो बालक खेलते हुए रविवार की शाम करीब पांच बजे अचानक लापता हो गए थे। दोनों पड़ोसी होने के साथ-साथ दोस्त भी हैं।
इनमें से एक 13 वर्षीय बालक कक्षा सात में पढ़ता है तो दूसरे की उम्र 14 वर्ष और वह कक्षा आठ का छात्र है। दोनों बालकों के एक साथ लापता होने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों व गांव वालों के तलाशने पर जब कोई पता नहीं लग पाया तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी दर्ज करने के लिए लिखित सूचना दी। पुलिस ने तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए टीमें बनाकर लापता दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने दोनों बालकों को पता लगा लिया। एसएचओ छजलैट प्रदीप कुमार सहरावत ने बताया कि दोनों बालक बिजनौर के नजीबाबाद रेलवे स्टेशन पर मिले हैं। जिन्हें वहां से लाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों बालकों के सकुशल मिल जाने के बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली है। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि बच्चों में हुई कहासुनी के बाद दोनों गांव से निकल कर पैदल रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से ट्रेन द्वारा नजीबाबाद तक चले गए।