फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police filed charge sheet against samajwadi party MP Azam Khan in court in amar singh case

सपा सांसद आजम खां की बढ़ती जा रहीं मुश्किलें, अमर सिंह के मुकदमे में पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Sat, 19 Dec 2020 10:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
Police filed charge sheet against samajwadi party MP Azam Khan in court in amar singh case
अमर सिंह, आजम खान
विवादित बोल के एक मुकदमे में अजीमनगर थाना की पुलिस ने सांसद आजम खां के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मुकदमा राज्यसभा के पूर्व सदस्य अमर सिंह ने लखनऊ में दर्ज कराया था। बाद में इस मुकदमे की विवेचना रामपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई थी। 
विज्ञापन


रामपुर पुलिस ने आजम खां के बयान वाली सीडी की फोरेंसिक लैब से जांच कराई थी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि आजम खां के बयान में कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। लिहाजा इस मामले में आजम खां के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन


राज्यसभा के पूर्व सदस्य अमर सिंह द्वारा यह मुकदमा अक्तूबर 2018 में लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज कराया गया था। अमर सिंह ने आरोप लगाया था कि आजम खां ने 23 अगस्त 2018 को एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू देते समय अमर सिंह से संबंधित सवाल पर उनके (अमर सिंह के) परिवार पर गलत टिप्पणी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर गोमती नगर थाने की पुलिस ने आजम खां के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। बाद में लखनऊ पुलिस ने इस मामले को नोएडा स्थानांतरित करते हुए तर्क दिया था कि न्यूज चैनल का कार्यालय वहां पर है। 

नोएडा पुलिस ने वहां से यह कहते हुए मुकदमा रामपुर स्थानांतरित कर दिया था कि आजम खां ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी में यह साक्षात्कार दिया था। इसके बाद रामपुर में अजीमनगर थाना पुलिस ने इस मुकदमे की विवेचना शुरू की थी। 

पुलिस ने आजम खां के बयान वाली सीडी की फोरेंसिक जांच के आधार पर आजम खां के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस के मुताबिक लैब की जांच में आजम खां की आवाज होने और सीडी से कोई छेड़छाड़ नहीं किए जाने की पुष्टि हुई है।   

सांसद आजम खां के खिलाफ लखनऊ में दर्ज मुकदमे की विवेचना रामपुर पुलिस को सौंपी गई थी। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। - शगुन गौतम, एसपी, रामपुर 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed