फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police encounter with the accused while slaughtering the cow, two accused arrested

गोवंश वध करते आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with the accused while slaughtering the cow, two accused arrested
गोवंश वध करते आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। कोतवाली पुलिस की गोवंश वध करते आरोपियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जिसमें दो आरोपी पुलिस की तरफ से की गई जवाबी फायरिंग में घायल हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले में देर रात पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही थी।

मंगलवार को गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अल्लाहपुर के जंगलों में कुछ लोगों द्वारा गोवंश वध किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ग्राम अल्लाहपुर के जंगलों में स्थित पुलिया के पास पहुंची तो पुलिस के अनुसार कुछ लोग गोवंश वध कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने जब आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में की गई फायरिंग में दो आरोपियों के बाएं पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों आरोपी घायल हो गए। दोनों घायल आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपियों ने अपने नाम मोहम्मद अली तथा वली हसन निवासी ग्राम अल्लाहपुर बताए हैं। वहीं फरार आरोपी का नाम नासिर बताया है। पुलिस ने मौके से गौवंश का मांस तथा वध करने के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों घायल आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed