फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police disobey national for to safe for inquiry

सीएम इंक्वायरी से बचने को माफिया पुलिस ने किया तिरंगे का अपमान

Mon, 30 Jan 2017 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 30 Jan 2017 02:56 AM IST
विज्ञापन
police disobey national for to safe for inquiry
राष्ट्रध्वज का अपमान किया गया। - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय में तिरंगे के अपमान की साजिश पुलिस और भू माफिया ने अपनी गर्दनें बचाने के लिए रची थी। आश्रम की अरबों रुपये की जमीन पर कब्जे के लिए अपनी और परिवार की हत्या की आशंका जताते हुए डा. श्रद्धा शर्मा ने सीएम से शिकायत की थी।
विज्ञापन


ऋषिकुल संस्कृत महाविद्यालय की मनचाही कमेटी बनाकर बैकडोर से नियुक्तियां करने के मामले में भी श्रद्धा ने साक्ष्यों के साथ शिकायत की थी। शासन स्तर से इन पर जांच शुरू हो चुकी हैं। जिसमें भू माफिया के साथ ही पुलिस - प्रशासनिक और शिक्षा विभाग के कुछ अफसरों पर भी तलवार लटक रही है।
विज्ञापन


तिरंगे के अपमान में नामजद शिक्षिका चारू शर्मा की मां डा. श्रद्धा शर्मा ने नवंबर में ई - मेल के जरिए मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि कुछ भू माफिया उनके आश्रम व महाविद्यालय की अरबों रुपये की जमीन को कब्जाना चाहते हैं जिसमें कुछ पुलिस - प्रशासनिक अफसर भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पर भी गंभीर आरोप थे। इस शिकायत में डा. श्रद्धा ने कहा था कि भू माफिया उन्हें जेल भिजवा चुके हैं और आए दिन झूठे मुकदमे लिखाने के साथ ही धमकाते रहते हैं। ऐसे में किसी दिन उनकी व उनके परिवार की हत्या हो सकती है। 

जनवरी के पहले सप्ताह में इस मामले में जांच शुरू हो चुकी है। चारू ने बताया कि मां ने सीएम से शिकायत की तो जांच शुरू होने पर आरोपियों को खुद के फंसने का डर सताने लगा और उन्होंने इसी वजह से तिरंगे के अपमान के मामले में उन्हें फंसाने का प्लान बनाया।


चारू और उसके परिवार के लोगों का कहना है कि कटघर थाने के कुछ पुलिसकर्मी आरोपियों के इशारे पर उन्हें प्रताड़ित करते हैं। 26 जनवरी के दिन भी कई पुलिसकर्मी आरोपियों के साथ मौजूद थे, परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सपा के एक विधायक और भाजपा के एक जनप्रतिनिधि पर भी पूरे खेल में शामिल होने के आरोप चारू ने लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed