फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police did not get the remand of terrorist Utfat Hussain

Moradabad News: पुलिस को नहीं मिली आतंकी उत्फत हुसैन की रिमांड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Police did not get the remand of terrorist Utfat Hussain
मुरादाबद। कटघर पुलिस ने हिजबुल मुजाहिद्दीन के आतंकी उल्फत हुसैन उर्फ मोहम्मद सैफुल इस्लाम को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार नहीं किया। हालांकि, पुलिस अनुमति लेकर जेल में पूछताछ कर सकती है। साथ ही रिमांड के लिए कोर्ट में दोबारा अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन

मेरठ एसटीएफ और कटघर थाने की पुलिस ने नौ जुलाई 2002 को जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले के सूरनकोट थाना क्षेत्र के फजालाबाद निवासी उल्फत हुसैन उर्फ मो. सैफुल इस्लाम, मूंढापांडे के सट्टू नगला निवासी मो. तकी उर्फ कारी तकी, नागफनी थाना क्षेत्र के डिप्टी गंज झब्बू का नाला निवासी मो. रिजवान, रामपुर के मिलक खानम थाना क्षेत्र के जफर आलम को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामान बरामद किया था। इनसे पूछताछ में उनके पांचवें साथी नसीम के बारे में जानकारी मिली थी, जिसे 11 जुलाई 2002 को मझोला के जयंतीपुर स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में सामने आया था कि उल्फत हुसैन और उसके साथी हिजबुल मुजाहिद्दीन के प्रमुख सैयद सलाउद्दीन के इशारे पर इस्राइली दूतावास समेत 20 स्थानों पर 15 अगस्त 2002 को धमाके करने वाले थे। उससे पहले ही आतंकी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2008 में जमानत मिलने के बाद उल्फत हुसैन फरार हो गया था। इसके बाद वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। कोर्ट से उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। इसके अलावा एसएसपी ने भी उस पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित किया था। शुक्रवार को एटीएस और कटघर थाने की पुलिस ने उसे जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया था। शनिवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था।

सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि आतंकी उल्फत हुसैन को सात दिन की रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई गई थी। रिमांड स्वीकार नहीं हो पाई है। इस मामले में कोर्ट से अनुमति लेकर जेल में जाकर आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed