फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Refusing to give liquor, bullies ran the car over inspector son... he went into coma

शराब देने से इनकार... दबंगों ने चढ़ा दी कार: दरोगा का बेटा कोमा में गया, पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पा रही

Thu, 12 Sep 2024 03:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 03:53 AM IST
सार

महंगी शराब देने से इनकार करने पर दबंगों ने दरोगा के बेटे के ऊपर कार चढ़ा दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह कोमा में चला गया। पुलिस अभी तक आरोपियों को पकड़ तक नहीं पाई है।

विज्ञापन
Refusing to give liquor, bullies ran the car over inspector son... he went into coma
गश्त के दाैरान रामपुर पुलिस (FILE) - फोटो : संवाद

विस्तार

महंगी शराब न देने पर दरोगा के बेटे पर कार चढ़ाने वाला आरोपी अलविन अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। उधर, घायल की हालत में सुधार नहीं है। सिविल लाइंस के आशियाना कॉलोनी निवासी सतीश कुमार यूपी पुलिस में दरोगा हैं। वह बरेली के बिसारतगंज थाने के प्रभारी हैं।

विज्ञापन


उनका बेटा शिवम और शामली के कैराना थाना क्षेत्र के पावटी कला निवासी भांजा सोनू कुमार छह सितंबर की रात करीब एक बजे अपने दोस्त दिपेश, ईशान मेहरोत्रा, कुश यादव और मनू मित्तल के साथ नोएडा से घर लौट रहे थे। मझोला थाने के सामने उन्होंने अपनी कार रोक ली और ढाबे से पानी की बोतल खरीदने लगे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि इस दौरान ढाबे पर अपने साथियों के साथ मौजूद सिविल लाइंस क्षेत्र के कोर्ट रोड निवासी अलविन सिंह ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद आरोपी अलविन ने दरोगा के बेटे और भांजे से महंगी शराब मांगी। विरोध करने पर आरोपी ने शिवम और साेनू पर कार चढ़ा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें शिवम और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गए थे। शिवम का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मझोला थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी अलविन और उसके साथियों की तलाश की जा रही है।

महिला से छेड़खानी, भाई पर चाकू से किया हमला

कटघर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के साथ उसके ननदोई ने छेड़खानी की। शोर शराबा सुनकर महिला का भाई बचाने आया तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सात सितंबर की रात नौ बजे वह अपने घर के बाहर खड़ी थी और उसका भाई घर में था। इसी दौरान वहां महिला का ननदोई आ गया। आरोपी ने महिला के साथ छेड़खानी की। महिला ने शोर मचाया तो उसका भाई घर से बाहर आ गया।



तभी आरोपी ननदोई ने महिला के भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed