फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police could not catch Sumit even after five years

Moradabad News: पांच साल बाद भी मोस्ट वांटेड सुमित को नहीं पकड़ सकी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Police could not catch Sumit even after five years
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यूपी के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल दो लाख के इनामी सुमित को पुलिस पांच साल बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। सुमित ने भरी कचहरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह उर्फ भूरा की हत्या कर दी थी और बदायूं जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया था। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुटी है।

23 फरवरी 2015 को कचहरी में डिलारी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेेंद्र सिंह उर्फ भूरा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। डिलारी के हिमायूंपुर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख सिविल लाइंस के रिंकू चौधरी हत्याकांड में जेल में बंद थे। घटना के समय उन्हें जेल से पुलिस कस्टडी में पेशी पर कोर्ट लाया गया था। पुलिस कर्मियों ने मौके पर ही रिंकू चौधरी के भाई सुमित और उसके ममेरे भाई पंकज को दबोच लिया गया था। इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया था। सितंबर 2015 को सुमित को मुरादाबाद से बदायूं जेल शिफ्ट कर दिया गया था। 12 मई 2018 की रात कुख्यात अपराधी चंदन की मदद से सुमित जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। उस पर दो लाख का इनाम घोषित है। पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उसे तलाश नहीं पाई है। सुमित की फरारी के कारण उसके खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट में चल रहे केसों की सुनवाई भी बाधित हो रही है। पिछले माह सिविल लाइंस थाने में सुमित के खिलाफ कोर्ट के आदेश की अवमानना के मामले में केस दर्ज किया गया था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सुमित की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed