फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police caught miss child in few minutes to help with b.com student

बीकॉम स्टूडेंट की मदद से आठ मिनट में पुलिस ने बच्चे को किया बरामद

Sun, 29 Jan 2017 02:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 29 Jan 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
police caught miss child in few minutes to help with b.com student
बरामद बच्चा - फोटो : अमर उजाला
कटघर क्षेत्र से भाजपा नेता के चार साल के इकलौते बेटे को एक किडनैपर ने शनिवार दोपहर अपहरण कर लिया। उसे दो लाख रुपये में बीकॉम स्टूडेंट को बेचने की कोशिश की गई। किडनैपर ने बच्चे को जिस बीकॉम स्टूडेंट को बेचना चाहा उसने ही पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


लखनऊ कंट्रोल रू म से सूचना मिलने पर डायल 100 की टीम ने आठ मिनट में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। भूड़गढ़ी चौराहे पर भाजपा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रह चुके चंद्रकुमार प्रजापति परिवार के साथ रहते हैं। वह गत्ता फैक्ट्री चलाते हैं।
विज्ञापन


परिवार में उनकी पत्नी कमलेश दो बेटियां ममता (18) मनीषा (16) और इकलौता बेटा प्रिंस है। कमलेश बेटे प्रिंस को लेकर शनिवार दोपहर बीमार रिश्तेदार सोमवती से मिलने कटघर थाने के पास स्थित आर के जैन अस्पताल गई थीं। अस्पताल के ही पार्क में दोपहर पौने तीन बजे प्रिंस को खेलता छोड़कर वह अस्पताल के अंदर चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में मौजूद रहटौल निवासी अमरपाल ने प्रिंस को अगवा कर लिया, उसे ई-रिक्शा में लेकर नया गांव पहुंचा। करीब चार बजे कमलेश प्रिंस को लेने अस्पताल से बाहर आई तो उसे गायब देख पति को सूचना दी। चंद्रकुमार ने चार बजे पुलिस को सूचना दी और कटघर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई।


उधर, प्रिंस को लेकर अमरपाल नया गांव पहुंचा। यहां पर उसने प्रिंस को बीकॉम स्टूडेंट सचिन के परिवार को अपना बच्चा बताकर दो लाख रुपये में बेचने की कोशिश की। सचिन ने मामले की सूचना कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद लखनऊ से सूचना मिलने पर डायल 100 की पीआरवी नंबर 237 की टीम ने आठ मिनट में काशीराम नगर से नयागांव पहुंचकर बच्चे को सकु शल बरामद कर आरोपी को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed