फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police arrested two more accused

चंगेरी फायरिंग कांड : पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 10 May 2025 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 10 May 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two more accused
कांठ। पिछले दिनों भूमि केे विवाद के चलते छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मिलक चंगेरी में दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, मारपीट और पथराव के मामले में पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों के एक-एक और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन


19 अप्रैल को गांव मिलक चंगेरी के नीरज देवी और दूसरे पक्ष के वीर सिंह में कृषि भूमि को लेकर विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ गई थी कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे और इनमें मारपीट, लाइसेंसी व नाजायज असलहों से सरेआम जमकर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। जिसमें एक पक्ष की महिला नीरज और दूसरे पक्ष की निर्मला घायल हो गई थीं। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मुकदमे दर्ज कराए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के करीब 20 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही पुलिस पर भी फायरिंग और पथराव के आरोप में इन लोगों पर कार्रवाई हुई थी। तभी से पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार को छजलैट पुलिस ने एक पक्ष के वीर सिंह और दूसरे पक्ष के बलवीर सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक छजलैट संजय पांचाल ने बताया कि अब तक दोनों पक्षों के नौ लोगों को जेल भेजा जा चुका है। आगे फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed