{"_id":"5b16f2014f1c1b264d8b4fe8","slug":"police-arrested-luteri-dulhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल में 15 शादी, दूसरी बार जेल गई लुटेरी दुल्हन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल में 15 शादी, दूसरी बार जेल गई लुटेरी दुल्हन
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jun 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुद को कुंवारी बताकर अमरोहा के युवक से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाली युवती और उसके पति के खिलाफ मंगलवार को कटघर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति की तलाश की जा रही है। ये दोनों दंपती पूर्व में मैनाठेर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के कारण जेल जा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद भी वह बहन-भाई बनकर ठगी कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में दुल्हन ने बताया कि अब तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड के करीब 15 युवकों से वह शादी कर चुकी है।
एसएचओ कटघर संजय गर्ग ने बताया कि युवती प्र्रीति मूलरूप से देहरादून की रहने वाली है। उसने कटघर की इंदिरा कालोनी में रहने वाले गौरव से शादी की है। दंपती खुद को बहन भाई बताकर लोगों का शादी का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते हैं। गौरव खुद को प्र्रीति का भाई बताकर शादी में उसका कन्यादान करता था। प्रीति शादी के बाद दूल्हे के घर में रखी नकदी और जेवर चोरी कर पति के साथ भाग जाती थी। दूल्हे पक्ष को डराने के लिए खुद ही पुलिस के पास शिकायत कर देते थे, जिससे की पीड़ित पक्ष दबाव में आ सके।
ऐसा ही इन दोनों आरोपियों ने अमरोहा के हसनपुर निवासी वीरपाल के साथ किया था। उससे 45 हजार रुपये में प्रीति की शादी का रिश्ता तय किया गया था। सोमवार को उससे 40 हजार रुपये भी हड़प लिए गए थे। इसके बाद प्रीति को जब वेदपाल और उसके परिवार के लोग अपने साथ अमरोहा ले जाने लगे तो रास्ते में पुलिस को देख प्रीति ने शोर मचा दिया, जिसके बाद बस रुकवाकर जब दोनों पक्षों ने पूछताछ की गई तो मामले का खुलासा हो सका।