{"_id":"6616a1fca63ee8ccdd03e2c0","slug":"police-arrested-girl-accused-in-girl-murder-case-in-rampur-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी लेने गई थी अनायजा नूर: पापा की प्रेमिका ने बेटी को मार डाला, बोरे में भरकर फेंका शव; आरोपी युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी लेने गई थी अनायजा नूर: पापा की प्रेमिका ने बेटी को मार डाला, बोरे में भरकर फेंका शव; आरोपी युवती गिरफ्तार
Wed, 10 Apr 2024 07:59 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 10 Apr 2024 07:59 PM IST
सार
रामपुर जिले में एक बच्ची की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती का बच्ची के पिता के साथ अवैध संबंध था। इसके के चलते युवती बच्ची और उसकी मां से नफरत करती थी। विवाद के बाद उसने बच्ची की हत्या कर दी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिलासपुर थाना क्षेत्र के धावनी हसनपुर में तीन साल की अनायजा नूर की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार अनायजा नूर की हत्या किराना स्टोर संचालक की बेटी ने ही की थी। इसी दुकान से अनायजा टॉफी लेने गई थी।
विज्ञापन
किराना संचालक की बेटी का अनायजा नूर के पिता से अवैध संबध था। अनायजा की मां से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद होने के बाद बदला लेने के उद्देश्य से प्रेमिका ने घटना को अंजाम दिया। बिलासपुर कोतवाली थाने में रविवार को पिता दानिश ने तीन वर्षीय अनायजा नूर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पिता ने बताया कि पड़ोस में एक दुकान पर उनकी बेटी टॉफी लेने गई थी। अनायजा को ढूंढने के लिए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने तीन टीमें गठित की। विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए।
विज्ञापन
इसी बीच नौ अप्रैल मंगलवार को सूचना मिली कि बच्ची का शव ग्राम धावनी हसनपुर स्थित खाली प्लाट में बोरी में है, जिस पर बिलासपुर पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मुआयना किया। शव मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया। अनायजा नूर की हत्या की आरोपी 20 वर्षीय फरानाज पुत्री सगीर अहमद निवासी धावनी हसनपुर को उसके घर से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी युवती का बच्ची के पिता दानिश से प्रेम प्रंसग था और वो दानिश की पत्नी के विरोध करने पर उससे नफरत करती थी, जिसको लेकर प्रेमिका ने घटना को अंजाम दे दिया।
पुलिस ने खुलासा के बाद आरोपी प्रेमिका को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में तीन टीमें गठित की गई थी, हमे पूरी उम्मीद थी कि जल्द खुलासा करेंगे। आरोपी युवती को जेल भेज दिया गया है।