फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   police alert on farmers road block

किसानों का चक्का जाम टला, फिर भी अलर्ट रहेगी पुलिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
police alert on farmers road block
मुरादाबाद। नए कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू टिकैत गुट ने भले हीचक्का जाम स्थगित हो गया है, लेकिन भाकियू (असली) गुट के दो स्थानों पर प्रदर्शन के एलान पर पुलिस प्रशासन अलर्ट रहेगा। शनिवार सुबह से ही पुलिस कर्मी हाईवे और लिंक रोड पर तैनात हो जाएंगे। इसके अलावा कलक्ट्रेट और कमिश्नर कार्यालय की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया। भाकियू नेता और राजीतिक दलों के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि भाकियू का चक्का जाम का कार्यक्रम स्थगित होने की जानकारी मिली है। अब कुछ संगठन केवल ज्ञापन देंगे। फिर भी पुलिस की ओर से पूर तैयारियां हैं। हाईवे, लिंक रोड और कलक्ट्रेट की ओर जाने वाले रास्तों पर भी पुलिस की ड्यूटी लगाई हैं। इसके अलावा हाईवे के थानों को अतिरिक्त सतर्क किया गया है। थानों में अतिरिक्त पुलिस बल रहेगा। कहीं से कोई सूचना आने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच जाएगी। इसके अलावा यूपी 112 पीआरवी जवानों भी अतिरिक्त सतर्क रहेंगे। उन्होंने बताया कि खुफिया विभाग भी सक्रिय है और सभी संगठनों के पदाधिकारियों की गतिविधियों पर नजर है। इसके अलावा अतिरिक्त नजर भाकियू असली के प्रदर्शन पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed