फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police-administration made such arrangements, complainant upset

पुलिस-प्रशासन ने ऐसे किए बंदोबस्त, फरियादी परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Police-administration made such arrangements, complainant upset
नामांकन पत्र दाखिल किए जाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने ऐसी तैयारियां कीं। जिससे आमजन के साथ ही फरियादी भी परेशान हो गए। उन्हें कलक्ट्रेट और कचहरी में प्रवेश नहीं दिया गया। जिस कारण कई फरियादी तो मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल होने लगे हैं। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन ने कलक्ट्रेट जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिए। पुलिस प्रशासन के कर्मचारी और अधिकारियों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। वकील और उनके चैंबरों पर जाने वाले फरियदारियों को भी बैरिकेडिंग पर ही पुलिस कर्मी रोक रहे हैं। अगर कोई फरियादी अपनी मजबूरी बताकर अंदर जाने की कोशिश करता तो पुलिस कर्मी उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हैं। बिलारी से आई फरियादी लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका बेटा जेल में बंद है। वह बिलारी से यहां वकील से बात करने आई थी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसे चैंबर पर जाने रोक दिया। राजू नाम के फरियादी ने बताया कि आईएमए चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया है। अब वह मजबूर होकर वापस जा रहा है। भोजपुर थानाक्षेत्र के पीपलसाना निवासी जरीफ ने बताया कि वह कचहरी में आए थे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया है। मैंने अंदर जाने की कोशिश की तो पुलिस कर्मी अभद्रता करने लगे। पाकबड़ा से आए मोहम्मद आलम ने बताया कि वह एसएसपी दफ्तर में प्रार्थना पत्र देने जा रहे थे, लेकिन कमिश्नर चौराहे पर ही उन्हें पुलिस कर्मियों रोक दिया और कलक्ट्रेट की ओर नहीं जाने दिया है। नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट पर नामांकन पत्र दाखिल करने वालों के साथ अधिक लोग कलक्ट्रेट पर न पहुंचे, इस लिए बैरिकेडिंग लगाई गई थी। फरियादियों को नहीं रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed