फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Poison in taste...everything from milk to spices is adulterated

Moradabad News: जायके में जहर...दूध से मसाले तक सब मिलावटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Poison in taste...everything from milk to spices is adulterated
मुरादाबाद। मुनाफे के लिए कुछ लोग लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। बीते एक साल में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सैंपलों की जांच में दूध, दाल, मसाला और पनीर जैसे खाद्य पदार्थ जीवन के लिए बेहद घातक पाए गए। लैब की रिपोर्ट के अनुसार 476 खाद्य पदार्थों के सैंपल में 181 में मिलावट पाई गई, जिसमें 27 ऐसे उत्पाद थे, जिनमें की गई मिलावट लोगों के लिए बेहद खतरनाक है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग ने वर्ष 2024-25 में जिले की दुकानों से 683 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। वाराणसी स्थित लैब से 476 सैंपलों की जांच के बाद रिपोर्ट आई तो पता चला कि दूध, दाल, मसाला, पनीर खाने के योग्य नहीं है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित दुकानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

सहायक खाद्य आयुक्त राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि दूध और पनीर में खराब पाउडर मिलाकर तैयार किया गया था। इसी प्रकार दाल और मसाले में खराब रंग का प्रयोग पाया गया। दुकानों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज किया गया। दूध के 138 सैंपल लिए गए, जिसमें 98 की रिपोर्ट मिली और 43 सैंपल में मिलावट पाई गई। दो दुकानदारों ने पाउडर मिलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध से बने खोया, पनीर और मिठाइयों के 161 सैंपल लिए गए थे, इनमें 63 में मिलावट पाई गई। जांच में छह सैंपल जीवन के लिए असुरक्षित पाए गए। मसालों के 44 सैंपल में 30 की रिपोर्ट मिली, जिसमें 12 मसालों के सैंपल असुरक्षित मिले। अन्य दो में सामान्य मिलावट मिली।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अनाज के 85 सैंंपल लिए थे। इनमें लैब से 59 की रिपोर्ट आई। इनमें तीन असुरक्षित और अन्य 28 में सामान्य मिलावट पाई गई। दाल के 33 नमूने लिए गए थे। जांच रिपोर्ट मात्र 25 की आई। इसमें भी असुरक्षित सैंपल मिले।
------------

मिलावटखोरों पर 2.29 करोड़ का लगाया जुर्माना
खाद्य सुरक्षा विभाग ने रिपोर्ट आने पर वाद दायर कराए। स्थानीय अदालतों ने 496 वादों में सुनवाई के बाद दोषियों पर 2.29 करोड़ का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने व्यापारियों के खिलाफ 277 वाद दायर किए हैं। दूध के 103 मामलों में 42.15 लाख का जुर्माना लगाया गया। दूध से बने खाद्य पदार्थों के 114 मामलों में 43.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। मसालों के 25 वादों में 7.55 लाख का जुर्माना लगाया गया। अनाज के 39 मामलोंं में दोषी पाए जाने पर कारोबारियों पर 19.10 लाख का जुर्माना लगाया गया है। दालों के 19 मामलों में भी सात लाख का जुर्माना लगाया गया। असुरक्षित रिपोर्ट के 27 मामले एजीएम प्रथम की कोर्ट में विचाराधीन हैं। मई माह में भी 39 वाद दायर हुए हैं।

----------


जिले के 64 विद्यालयों में चलाया गया जागरूकता अभियान
सहायक आयुक्त खाद्य ने दावा किया कि जिले के 64 स्कूलों में 4654 विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच खाद्य पदार्थों के लिए अभियान चलाया गया है। खाद्य पदार्थों के 2454 कारोबारियों के साथ अलग-अलग बैठकें की गई हैं। लोगों को मिलावट से बचने के घरेलू उपाय भी बताए गए हैं। जिला कारागार में ईट राइट कैंप लगाया गया। क्लीन एंड फ्रेश सब्जी के लिए मंडी में लोगों को जागरूक किया गया। 40 दुकानों और पांच स्कूलों में हाइजीन रेटिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed