फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   pmo order to inspection

पीएमओ ने दिए जांच के आदेश

Sat, 25 Feb 2017 02:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 25 Feb 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
pmo order to inspection
पीएमओ - फोटो : नई दिल्ली
टीचर की पिटाई से आहत होकर स्कूल की छत से कूदने वाले छात्र आयुष की हालत में अभी सुधार नहीं हो पाया है। पुलिस ने टीचर और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो छात्र के पिता ने पीएम कार्यालय में शिकायत भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई।
विज्ञापन


अब पीएमओ कार्यालय से स्थानीय अफसरों के पास पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश आए हैं। एसपी सिटी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। मूलरूप से अमरोहा के तेलीपुरा माफी निवासी अशोक कुमार एसबीआई में प्रबंधक हैं।
विज्ञापन


उनका परिवार मझोला थानाक्षेत्र के अलखनंदा कालोनी में रहता है। अशोक कुमार का बेटा आयुष कुमार खुशहालपुर रोड स्थित आर्यंस इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। अशोक कुमार ने बताया कि उनके बेटे को स्कूल के टीचर विवेक माथुर ने पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद छात्रा को उसकी बहन मुस्कान के क्लास में ले जाकर पीटा और अपमानित किया। इससे आहत होकर आयुष ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद कर जान देने की कोशिश की थी। जिसमें उसके दोनों पैरों में फ्रै क्चर हो गया था।

पिता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने टीचर और स्कूल प्रशासन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यहां सुनवाई नहीं हुई तो छात्र के पिता ने पीएम कार्यालय को शिकायत भेजी। 


पीएमओ कार्यालय ने स्कूल की घटना को गंभीरता से लिया और स्थानीय अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed