{"_id":"5cb229abbdec22146555a10d","slug":"pm-modi-visit-moradabad-for-lok-sabha-election-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मुरादाबाद में पीएम मोदी जनता को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मुरादाबाद में पीएम मोदी जनता को करेंगे संबोधित, सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
Sun, 14 Apr 2019 03:01 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:01 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को मुरादाबाद के मंच से मंडल की तीन सीटों को साधेंगे। तीनों सीटों पर गठबंधन भाजपा के लिए कड़ी चुनौती बना है। ऐसे में उनके भाषण के केंद्र में राष्ट्रवाद के साथ ही बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर भी हो सकते हैं। रविवार को आंबेडकर जयंती है।
विज्ञापन
सपा - बसपा गठबंधन के बाद बसपा का वोट बैंक समझे जाने वाले अनुसूचित जाति के मतदाताओं को अपने पक्ष में साधना भाजपा के लिए बड़ी चुनौती भी बना है। मोदी की रैली को लेकर सर्किट हाउस के पीछे वाले मैदान में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने करीब दो किमी के इलाके को पृथक कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।
विज्ञापन
मोदी अलीगढ़ में रैली करने के बादवायुसेना के हेलीकाप्टर से शाम को चार बजकर 20 मिनट पर सर्किट हाउस के पीछे बने हेलीपैड पर उतरेंगे। चार बजकर 25 मिनट पर वह कार से रैली स्थल पहुंचेंगे। इसके बाद चार बजकर 25 मिनट से पांच बजकर पांच मिनट तक पूरी 40 मिनट वह रैली के मंच पर रहेंगे और जनता को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पांच बजकर 10 मिनट पर वह रैली स्थल से निकलेंगे और पांच बजकर 15 मिनट पर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। पांच बजकर 20 मिनट पर वह वायुसेना के हेलीकाप्टर से बरेली आर्मी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। मोदी की यह रैली मुरादाबाद, संभल और रामपुर लोकसभा सीटों के लिए हो रही है।