फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   plumber suicide

.शराब की लत के कारण छूटा पत्नी का साथ, अकेला पड़ा तो कर लिया सुसाइड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
plumber suicide
मुरादाबाद। पत्नी का साथ छूटने के कारण अकेलेपन से जूझ रहे युवक ने घर के अंदर फंदे पर लटक कर जान दे दी। परिजनों के अनुसार युवक शराब पीने का आदी था और परिवार टूटने के बाद से परेशान रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मझोला के भोला सिंह की मिलक गांव निवासी मनोज प्रजापति (30) प्लंबर था। शुक्रवार सुबह उसका शव अपने कमरे में छत के कुंडे में चादर के सहारे फंदे पर लटका मिला। उसके पैर चारपाई को छू रहे थे। युवक को फंदे पर लटकता देख घर में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले वाले भी इकट्ठा हो गए, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पिता फूल सिंह ने बताया कि मनोज शराब पीने का आदी था। बृहस्पतिवार रात भी मनोज शराब के नशे में घर पहुंचा और खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुकवार शुक्रवार तड़के चाचा रामचरन उठे तो उन्होंने ने देखा कि मनोज अपने कमरे में ही चारपाई के ऊपर छत के कुंडे से चादर के सहारे लटका हुआ था। उसके पैर भी चारपाई को छू रहे थे। फूल सिंह और परिवार के अन्य लोगों ने बताया कि मनोज की शादी सात साल पहले अन्नू से हुई थी। दंपती का एक बेटा है। बताया कि मनोज के शराब पीने की आदत के कारण अन्नू से उसका हमेशा झगड़ा होता रहता था। तीन साल पहले पत्नी मनोज को छोड़कर मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद मनोज और ज्यादा नशा करने लगा था और परिवार को याद कर दुखी होता रहता था। पुलिस के साथ मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया और साक्ष्य बटोरे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शुक्रवार आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सहायक पुलिस अधीक्षक सागर जैन ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed